शनिवार, 11 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
प्रेग्नेंसी में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं? जानें सही डाइट​ | श्रेयस अय्यर ने बताई वैभव सूर्यवंशी को 5वें टी20 मैच से बाहर करने की वजह, कहा “अब तक इस सीरीज़ में…​ | ट्रस्ट भंग हो, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच… राम मंदिर चढ़ावा चोरी में सचिन पायलट की मांग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पत्नी को घुमाने के बहाने हिमाचल लाया, गला काटकर खाई में फेंका​

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश से अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने हिमाचल लाकर, एक युवक ने अपने सगे भाई और दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली. आरोप है कि सुनसान इलाके में पहले महिला के गले पर चाकू से हमला […]

सोलन: हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. उत्तर प्रदेश से अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने हिमाचल लाकर, एक युवक ने अपने सगे भाई और दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या की साजिश रच डाली. आरोप है कि सुनसान इलाके में पहले महिला के गले पर चाकू से हमला किया गया और फिर उसे गहरी खाई में धक्का दे दिया. हालांकि, किस्मत और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान बच गई. घटना की सूचना मिलते ही सोलन पुलिस ने महज आधे घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. घायल महिला का इलाज फिलहाल आईजीएमसी शिमला में चल रहा है.

घूमने के बहाने रची मौत की साजिश
आरोपियों से पूछताछ और पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी दलीप कुमार का अपनी पत्नी मोनिका के साथ लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था. इसी विवाद के चलते उसने अपने भाई शिवम और दोस्त मदन कुमार के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की योजना बनाई. योजना के तहत तीनों आरोपी महिला को उत्तर प्रदेश से हिमाचल प्रदेश घूमने के बहाने सोलन लेकर आए. सुनसान जगह पर पहुंचने के बाद उन्होंने पहले महिला के गले पर चाकू से वार किया और फिर उसे करीब 80 से 100 मीटर गहरी खाई में धक्का दे दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होकर उत्तर प्रदेश भागने की फिराक में थे.

प्रत्यक्षदर्शी की सतर्कता से बची महिला की जान
घटना का सबसे अहम मोड़ एक स्थानीय व्यक्ति की सतर्कता से आया. बड़ोग निवासी नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार शाम करीब साढ़े आठ बजे देहुंघाट से अपने गांव लौट रहे थे. रास्ते में उन्होंने सड़क किनारे तीन युवकों को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में देखा. थोड़ा आगे जाने के बाद उन्हें शक हुआ कि महिला के साथ कुछ गलत हो रहा है. जब वह वापस लौटे तो उन्होंने अपनी आंखों के सामने तीनों युवकों को महिला को गहरी खाई में धक्का देते हुए देखा. उन्होंने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घटनास्थल के पास पैराफिट पर खून के निशान मिले. स्थानीय लोगों और पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया. इस दौरान घायल महिला झाड़ियों के सहारे किसी तरह बाईपास सड़क तक पहुंच गई. वहां मौजूद लोगों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल सोलन पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज जारी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY