भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का 4वां मैच आज ब्रिस्टल में खेला जा रहा है. भारतीय टीम का प्रदर्शन इस टूर्नामेंट में अब तक बेहद खराब रहा है. टीम इंडिया का पहला मैच बारिश की वजह से धुल गया था, लेकिन उसके बाद इंग्लैंड ने भारत को पहले मैच में 4 विकेट से शिकस्त दी, जबकि दूसरे मैच में तो 125 रनों से हराया.

अब भारत और इंग्लैंड के बीच आज चौथा टी20 मैच खेला जाना है और इस मैच में टीम इंडिया अपनी कमजोरी दूर करते हुए राइट एंड लेफ्ट कॉम्बिनेशन आजमा सकती है, जिसकी वजह से संजू सैमसन की एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी हो सकती है.
वैभव की जगह संजू और अभिषेक कर सकते हैं Team India के लिए ओपनिंग
चौथे टी20 मैच में भारत के लिए अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन पारी की शुरुआत करते नजर आ सकते हैं, वहीं वैभव सूर्यवंशी को नंबर 3 पर मौका दिया जा सकता है, जबकि ईशान किशन को मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा की जगह टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है. वहीं नंबर 4 पर कप्तान श्रेयस अय्यर नजर आ सकते हैं.
भारतीय टीम की सबसे बड़ी परेशानी ये है कि टीम इंडिया के पास सिर्फ बाएँ हाथ के बल्लेबाज मौजूद हैं, अगर संजू सैमसन नही खेलते हैं, तो सिर्फ श्रेयस अय्यर ही दाएं हाथ के बल्लेबाज बचते हैं, ऐसे में विरोधी टीम के लिए अपने गेंदबाजी रणनीति पर काम करना आसान हो जाता है और यही भारत के हार की वजह बन रहा है.
पहले 2 मैचों में फ्लॉप रहे हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो भारतीय कोच गौतम गंभीर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्हें संजू सैमसन की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया था, इस दौरान पहले मैच में उनके बल्ले से 2 छक्के की मदद से 14 रन आए थे, वहीं अपने दूसरे टी20 मैच में उन्होंने 13 रनों की पारी खेली थी, इस दौरान भी उनके बल्ले से 2 छक्के निकले थे.
वैभव सूर्यवंशी के लिए बाकि बचे 2 मैच बेहद महत्वपूर्ण होने वाले हैं, अगर उनके बल्ले से रन नही निकला तो उन्हें टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. टीम इंडिया के पास ओपनर की पूरी फ़ौज खड़ी है, ऐसे में बतौर ओपनर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिलेंगे उन्हें जल्द ही शानदार प्रदर्शन करना होगा.




