Viral

पकाते समय जल गए हैं चावल तो गंध को दूर करने के लिए आज़माए ये टिप्स, खाते समय नहीं आएगी महक

पकाते समय जल गए हैं चावल तो गंध को दूर करने के लिए आज़माए ये टिप्स, खाते समय नहीं आएगी महक

कई बार ऐसा होता है कि कुकर या भगोने में चावल बनाते समय वे जल जाते हैं। चावल जलने पर बर्त्तन के नीचे पूरी तरह से काले पड़ जाते हैं।इस वजह से पूरे चावल से गंध आने लगती है जो खाने का स्वाद खराब कर देते हैं। जले हुए चावल के महक की वजह से कई लोग तो पूरा चावल ही फेंक देते हैं। लेकिन अगर हम यह कहें कि आप जले हुए चावल की गंध को तुरंत दूर कर सकते हैं तो?बिल्कुल सही पढ़ा आपने, अगर आप इन टिप्स को फॉलो करेंगे तो इससे चावल से गंध नहीं आएगी और पूरा चावल खाने योग्य होगा। तो, चलिए जानते हैं वे टिप्स कौन से हैं?

Khabar Monkey

पकाते समय जल गए हैं चावल तो गंध को दूर करने के लिए आज़माए ये टिप्स, खाते समय नहीं आएगी महक
पकाते समय जल गए हैं चावल तो गंध को दूर करने के लिए आज़माए ये टिप्स, खाते समय नहीं आएगी महक

जले हुए चावल की महक को दूर करने के लिए आज़माए ये टिप्स:

  • प्याज का नुस्खा आज़माए: जले हुए चावल की महक को दूर करने में प्याज बेहद फायदेमंद है। एक मीडियम आकार का प्याज लें उसे धोकर बिना छीले चार टुकड़ों में काट लें। इन टुकड़ों को चावल के बर्तन में अलग-अलग कोनों में थोड़ा दबाकर रख दें और ढक्कन तुरंत बंद कर दें। अब, 10 से 15 मिनट बाद प्याज निकाल लें, यह प्याज चावल की सारी जली हुई महक को सोख लेता है।

  • ब्रेड का करें इस्तेमाल: जले हुए चावलों की महक दूर करने में ब्रेड भी एक कारगर उपाय है। सबसे पहले चावल को एक खुले और चौड़े बर्तन में फैलाएं। इसके ऊपर ब्रेड की कुछ स्लाइस रखकर बर्तन को 10 मिनट के लिए ढक दें।ब्रेड जलने की गंध को बहुत तेजी से सोखती है। ऐसा करने से चावल की बदबू दूर होगी।

  • दूध भी करता है महक को दूर: जले हुए चावल की गमक दूर करने में दूध भी फायदेमंद माना जाता है। ब्रेड की स्लाइस पर दो चम्मच दूध की कुछ बूंदें छिड़क कर इसे चावल के ऊपर रखने से गंध सोखने की क्षमता बढ़ जाती है।

  • बिना जले हुए चावलों को ही दूसरे बर्तन में निकालें: अगर चावल जल गए हैं तो सबसे पहले बिना जले हुए चावलों को ही दूसरे बर्तन में निकालें। साथ ही कभी भी जले हुए चावल और नीचे की जली हुई परत को ऊपर वाले अच्छे चावलों के साथ न मिलाएं। 

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply