SportsViral

पंजाब किंग्स की किस्मत अब LSG के खिलाफ मैच पर टिकी, जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण

Punjab Kings Playoff Scenerio: IPL 2026 में शानदार शुरुआत करने वाली पंजाब किंग्स की टीम अब प्लेऑफ की रेस में बुरी तरह फंस गई है। सीजन के शुरुआती सात मैचों में अजेय रहने वाली पंजाब किंग्स ने जैसे ही हार का सिलसिला शुरू किया, टीम संभल ही नहीं पाई। लगातार छह हार के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम के सामने करो या मरो की स्थिति बन गई है। अब 23 मई को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स का मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। यह मैच PBKS के लिए प्लेऑफ से कम नहीं है, क्योंकि हारते ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। एक समय पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली पंजाब अब 13 पॉइंट और +0.227 नेट रन रेट के साथ पांचवें स्थान पर खिसक चुकी है। चौथे और आखिरी प्लेऑफ स्पॉट के लिए उसकी टक्कर राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स से है।

पंजाब किंग्स की किस्मत अब LSG के खिलाफ मैच पर टिकी, जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण
पंजाब किंग्स की किस्मत अब LSG के खिलाफ मैच पर टिकी, जानिए प्लेऑफ में पहुंचने का पूरा समीकरण

कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती है पंजाब किंग्स?

अगर पंजाब किंग्स लखनऊ सुपर जायंट्स को हरा देती है, तो उसके 15 पॉइंट हो जाएंगे। लेकिन इसके बावजूद प्लेऑफ की जगह पक्की नहीं होगी। राजस्थान रॉयल्स अगर अपना मैच जीतती है, तो वह 16 पॉइंट के साथ पंजाब से आगे निकल जाएगी। कोलकाता नाइट राइडर्स भी 15 पॉइंट तक पहुंच सकती है। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में जाएगी। अगर पंजाब किंग्स आज का मैच हार जाती है, तो टीम 13 पॉइंट पर ही फिनिश करेगी और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी। वहीं, अगर लखनऊ और पंजाब का मुकाबला बारिश या किसी अन्य कारण से रद्द हो जाता है, तो पंजाब के 14 पॉइंट हो जाएंगे। लेकिन तब भी खतरा बना रहेगा।

चौथे स्पॉट के लिए कई टीमों के बीच टक्कर

राजस्थान और कोलकाता दोनों पंजाब से आगे निकल सकते हैं। दिल्ली कैपिटल्स भी 14 पॉइंट तक पहुंच सकती है। ऐसे में बेहतर नेट रन रेट वाली टीम प्लेऑफ में जगह बनाएगी। पंजाब किंग्स के लिए सबसे बड़ी चिंता उसकी खराब फॉर्म है। लगातार हार ने टीम का आत्मविश्वास हिला दिया है। हालांकि, शुरुआती मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन की वजह से टीम अभी भी प्लेऑफ की उम्मीद जिंदा रखे हुए है। अब देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब वापसी कर पाती है या फिर एक और सीजन निराशा के साथ खत्म होगा।

Khabar Monkey

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply