मुंबई। ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तानी सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। सीरीज को लेकर भारत में विरोध के स्वर तेज होने लगे हैं और सोशल मीडिया पर इसे प्रतिबंधित करने की मांग उठाई जा रही है।

इस सीरीज की चर्चा शुरू होते ही भारत में इसके कंटेंट और रिलीज को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। विरोध करने वालों का कहना है कि पाकिस्तान से जुड़े कंटेंट को भारतीय दर्शकों के सामने पेश करने से पहले उसके विषय और संदेश पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए।
वहीं, ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इस सीरीज को लेकर चल रही बहस ने एक बार फिर भारत में पाकिस्तानी कलाकारों और मनोरंजन सामग्री की उपलब्धता का मुद्दा चर्चा में ला दिया है।
फिलहाल इस विवाद के बीच सभी की निगाहें नेटफ्लिक्स के अगले कदम पर टिकी हैं। रिलीज से पहले ही शुरू हुआ यह विवाद सीरीज की लोकप्रियता और भविष्य पर कितना असर डालेगा, यह देखना दिलचस्प होगा