गुरुवार, 20 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
ICC ने Lahore के Gaddafi Stadium की पिच से हटाया डिमेरिट अंक, PCB की अपील हुई स्वीकार​ | IND vs SL: 10 विकेट लेकर मानव सुथार ने मचाया कहर, श्रीलंका को 165 रन से हराकर भारत ने हासिल की बढ़त​ | Deportation Policy: अमेरिका में डिपोर्टेशन तेज, 15 दिन में 5,200 भारतीय भेजे गए वापस, कनाडा में 1,500 छात्रों पर संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नवजात की बेरहमी से हत्या कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शौचालय में फेंका…घटना से मची सनसनी​

Sadashivpet Infant Murder: तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शिशु की बेहरमी से हत्या कर दी गई. ये पूरी घटना राज्य के सदाशिवपेट जिले की है. यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना अगस्त महीने की सात तारीख की […]

Sadashivpet Infant Murder: तेलंगाना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शिशु की बेहरमी से हत्या कर दी गई. ये पूरी घटना राज्य के सदाशिवपेट जिले की है. यहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई. घटना अगस्त महीने की सात तारीख की बताई जा रही है. अस्पताल के कर्मचारियों की सूचना पर सदाशिवपेट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस इस पूरी घटना की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, इस महीने की 7 तारीख को सदाशिवपेट के सामुदायिक केंद्र के शौचालय में एक नवजात शिशु का शव मिला. स्थानीय लोग और कर्मचारी यह देखकर स्तब्ध रह गए कि शिशु को न केवल वहां फेंका गया था, बल्कि बेरहमी से कुचलकर मार डाला गया था. शौचालय में शिशु का शव देखते ही अस्पताल के कर्मचारियों ने तुरंत सदाशिवपेट पुलिस को सूचना दी.

पुलिस तलाश रही इन सवालों के जवाब

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच दल की मदद से घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण सबूत जुटाए. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस जघन्य अपराध के पीछे के आरोपी का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है. क्या बच्चे की बेरहमी से सामुदायिक केंद्र के शौचालयों में हत्या की गई थी? या उसे कहीं और मारकर यहां लाया गया था, ताकि किसी को शक न हो? फिलहाल पुलिस इन सभी सवालों के जवाब तलाश रही है.

सामुदायिक केंद्र के आसपास के इलाकों से सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है. साथ ही, पास के अस्पतालों में हाल ही में प्रसव कराने वाली महिलाओं और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाकर उनसे पूछताछ की जा रही है. इस बात पर भी शक जताया जा रहा है कि क्या नवजात की मां ने ही इस घटना तो अंजाम नहीं दिया? स्थानीय लोगों के लिए ये घटना बेहद चिंताजनक है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY