Viral

धड़ाधड़ हो रही थी फायरिंग…फिर सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप से पहले जेडी वेंस को मंच से क्यों हटाया?

व्हाइट हाउस से जुड़े पत्रकारों के साथ डिनर के दौरान जब गोलीबारी शुरू हुई तो मंच पर अमेरिकी राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस दोनों मौजूद थे, लेकिन एक वायरल वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने पहले वेंस और फिर ट्रंप को वहां से सुरक्षित रेस्क्यू किया. वीडियो वायरल होने के बाद इसको लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे. बिल मेड्डेन नामक यूजर्स ने इसे अजीब बताया.

धड़ाधड़ हो रही थी फायरिंग…फिर सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप से पहले जेडी वेंस को मंच से क्यों हटाया?
धड़ाधड़ हो रही थी फायरिंग…फिर सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति ट्रंप से पहले जेडी वेंस को मंच से क्यों हटाया?

वहीं पूर्व सीआईए अफसर लेरी जॉनसन ने इसे नौटंकी बताते हुए प्रॉटोकॉल का उल्लंघन बताया. जॉनसन का कहना था कि ये कैसे हो सकता है कि ट्रंप वहीं पर बैठे रहें और उपराष्ट्रपति को हटा लिया गया. इन सभी सवालों का जवाब 24 घंटे बाद सामने आ गया है कि आखिर राष्ट्रपति के रहते हुए पहले उपराष्ट्रपति को वहां से क्यों हटाया गया?

अमेरिका में राष्ट्रपति-उपराष्ट्रपति का प्रोटोकॉल क्या है?

अमेरिका में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा सीक्रेट सर्विस के अधीन है. दोनों अगर एक साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होते हैं तो उनकी सुरक्षा कोऑर्डिनेटेड प्रोटोकॉल के तहत की जाती है. इस प्रोटोकॉल के तहत कुछ अधिकारी राष्ट्रपति तो कुछ उपराष्ट्रपति के लिए असाइन किए जाते हैं.

पूर्व सीक्रेट सर्विस एजेंट जोनाथन वैकरो के मुताबिक एजेंट 360 डिग्री के शेप में तैनात होते हैं, ताकि किसी भी खतरनाक स्थिति में राष्ट्रपति या उपराष्ट्रपति को चारों ओर से घेर लिया जाए. इसके बाद उनका सुरक्षित रेस्क्यू किया जाता है.

न्यूजवीक मैगजीन से बात करते हुए ग्लोबल अवेयरनेस प्रोफेशनल्स के अध्यक्ष और मुख्य सुरक्षा रणनीतिकार मार्क हेरेरा ने बताया कि वैंस को पहले एस्कॉर्ट किए जाने का मतलब यह नहीं था कि उन्हें प्राथमिकता दी गई थी.

प्रोटोकॉल के मुताबिक अगर दोनों एक जगह पर हैं और हमला होता है तो सबसे पहला काम दोनों को वहां से अलग करना है. वेंस को वहां से हटाने के 2 मुख्य कारण बताए जा रहे हैं.

ट्रंप से पहले मंच से वेंस को क्यों हटाया गया?

1. वेंस मंच पर जहां बैठे थे, वहां से सुरक्षित द्वार नजदीक था. सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने तुरंत उन्हें खिंचकर मंच से हटा लिया. ट्रंप मेलेनिया के साथ बैठे थे. उन्हें दूसरे द्वार से हटाया गया, जो काफी दूर था. ट्रंप के मुताबिक मंच से जब उन्हें हटाया जा रहा था, तब एजेंटों ने उन्हें नीचे रेंगते हुए चलने के लिए कहा.

2. ट्रंप और वेंस के लिए अलग-अलग लोग सिक्योरिटी में लगे थे. वेंस की टीम पहले एक्टिव हो गई. सीबीएस के मुताबिक वेंस को ट्रंप से 20 सेकंड पहले मंच से हटा लिया गया. इसके बाद ट्रंप और मेलेनिया को हटाया गया. सीक्रेट सर्विस ने इसके बाद कैबिनेट के सदस्यों का रेस्क्यू किया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply