Road Trip Places Near Delhi: दिल्ली की भागदौड़ भरी जिंदगी से दूर अगर आप दोस्तों के साथ घूमने का प्लान कर रहे हैं तो रोड ट्रिप एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। दिल्ली के आसपास कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं जहां पर आपको नेचर और एडवेंचर दोनों का मजा मिल सकता है। पहाड़ों की खूबसूरती, हरे-भरे जंगल, झील-झरने, नदियों के किनारे और एडवेंचर का लुत्फ लेने के लिए दिल्ली के पास कुछ शानदार जगहों पर रोड ट्रिप का प्लान किया जा सकता है।

चिलचिलाती गर्मी में अगर आप ठंडी हवा और नेचर का सुकून चाहते हैं तो भारत की कुछ शानदार जगहों पर रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। यहां आपको लोकल फूड, नेचर की खूबसूरती और एडवेंचर करने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ इन जगहों पर की गई ट्रिप यादगार साबित हो सकती है।
मसूरी
दिल्ली से मसूरी की दूरी करीब 300 किमी है। यहां जाने में आपको करीब 7 से 8 घंटे लगेंगे। यहां पर कार से रोड ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दोस्तों के साथ यहां के खूबसूरत नजारों का लुत्फ लेते हुए सफर बहुत मजेदार हो सकता है। यहां गन हिल पॉइंट, मॉल रोड, कैंप्टी फॉल, कंपनी गार्डन और कैमल बैक रोड जैसी खूबसूरत जगहों का दीदार कर सकते हैं।
कसौल
दिल्ली से कसौल की दूरी करीब 500 किमी है। यहां पर पहुंचने में आपको करीब 10 घंटे लग सकते हैं। लेकिन दोस्तों के साथ सफर का आनंद बहुत ही मजेदार हो सकता है। गर्मियों में यहां घूमने का मजा अलग होता है।
नैनीताल
दिल्ली से नैनीताल की दूरी करीब 290 किमी है, यहां पहुंचने में आपको 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है। यहां नैनी झील, नैना देवी मंदिर, मॉल रोड और स्नो व्यू पॉइंट जैसी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ऋषिकेश
दिल्ली से ऋषिकेश की दूरी करीब 240 किमी है। यहां पर पहुंचने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लगता है। यहां दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की से ऋषिकेश जा सकते हैं। यहां लक्ष्मण झूला, त्रिवेणी घाट, तोपवन गुफा, नीर गढ़ वॉटरफॉल आदि जगहों पर जा सकते हैं।
देहरादून
दिल्ली से देहरादून की दूरी लगभग 255 किमी है। यहां आप 5 से 6 घंटे में पहुंच सकते हैं। यहां पर रॉबर्स केव, तपकेश्वर मंदिर और फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट जैसी खूबसूरत जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
लैंसडाउन
दिल्ली से लैंसडाउन की दूरी करीब 280 किमी है जहां पहुंचने में आपको 6 से 7 घंटे का समय लग सकता है। वीकेंड गेटअवे के लिए यह जगह बहुत ही बेहतरीन है। यहां पर तारकेश्वर महादेव मंदिर, भुल्ला ताल और टिप इन टॉप व्यू पॉइंट जैसी जगहों पर जाकर घूम सकते हैं। यहां के शानदार नजारे आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे।
Khabar Monkey
कनाताल
दिल्ली से कनाताल की दूरी करीब 300 किमी है जहां पहुंचने में करीब 6 घंटे का समय लग सकता है। यहां पहुंचकर आप आसपास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही दोस्तों के साथ कैंपिंग और एडवेंचर एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।





