गुरुवार, 6 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
मानसून में बढ़ता है डायरिया का खतरा, बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी टिप्स​ | IND vs SL: टीम इंडिया का प्रैक्टिस मैच कब और कितने बजे से? यहां जानें सबकुछ​ | 5 साल में 10,000 करोड़ का बड़ा दांव! स्विगी का मुनाफे को लेकर बनाया महा-प्लान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

देश में लॉन्च हुई सबसे एडवांस Range Rover SV Ultra, कीमत करोड़ों में लेकिन फीचर्स भी हैं बेहद खास​

लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा लॉन्च की है. 3.8 करोड़ रुपये की कीमत वाली नई अल्ट्रा एसवी, रेंज रोवर लाइनअप का नया टॉपस्पेक वेरिएंट है. इसमें अंदर और बाहर कई खास फीचर्स दिए गए हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा एक स्पेश्ल […]

लैंड रोवर ने भारतीय बाजार में रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा लॉन्च की है. 3.8 करोड़ रुपये की कीमत वाली नई अल्ट्रा एसवी, रेंज रोवर लाइनअप का नया टॉपस्पेक वेरिएंट है. इसमें अंदर और बाहर कई खास फीचर्स दिए गए हैं. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं. रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा एक स्पेश्ल टाइटेनियम सिल्वर पेंट विकल्प के साथ आती है और इसकी बॉडी पर सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश वाले ट्रिम पार्ट्स लगे हैं. रेंज रोवर बैज, ग्रिल सराउंड, व्हील इंसर्ट, स्किड प्लेट्स और अन्य पार्ट्स को भी सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम का नया रूप दिया गया है.

22 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं

नई में 22 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं, जिन पर ‘उल्टे R’ वाले रेंज रोवर लोगो के हबकैप बने हैं. ग्राहक चाहें तो 23 इंच के अलॉय व्हील भी लगवा सकते हैं. केबिन के अंदर, रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा को नया ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे कलर स्कीम मिलता है. इस नए ड्यूलटोन स्कीम को ट्रिम पार्ट्स के लिए रतन पाम वुड विनियर और ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक फिनिश से और भी दमदार बनाया गया है.

इस पैकेज में नई रोशनी वाली एसवी अल्ट्रा सिल प्लेट्स और 21 थिनफिल्म स्पीकर्स वाला नया इलेक्ट्रोस्टैटिक साउंड सिस्टम शामिल है, जो हेडरेस्ट, सीटबैक, हेडलाइनर और अन्य जगहों पर लगे हैं. ये नए थिनफिल्म स्पीकर्स बॉडी एंड सोल सीट और सेंसरी फ्लोर हैप्टिक सिस्टम के साथ मिलकर एक शानदार साउंड का एक्सपीरियंस प्रोवाइड करते हैं.

Range Rover SV Ultra फीचर्स

अल्ट्रा में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ 13.1 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13.7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और 13.1 इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन दी गई हैं. दूसरे फीचर्स में हीटेड स्टीयरिंग व्हील, पीछे बैठने वालों के लिए पावर्ड सनब्लाइंड्स, फोरजोन क्लाइमेट कंट्रोल, एचयूडी, 360डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, केबिन एयर प्यूरीफायर आदि शामिल हैं. सभी सीटों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से एडजस्ट किया जा सकता है और इनमें वेंटिलेशन, मसाज और मेमोरी फंक्शन की सुविधा भी है.

Range Rover SV Ultra इंजन

नई रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा में 4.4 लीटर का ट्विनटर्बो पेट्रोल वी8 इंजन लगा है, जिसमें माइल्डहाइब्रिड सिस्टम भी है, जो 540 हॉर्सपावर की पावर जनरेट करता है. यह पावर 8स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के माध्यम से सभी पहियों तक पहुंचाई जाती है. कंपनी का दावा है कि यह मात्र 4.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी अधिकतम स्पीड इलेक्ट्रॉनिक रूप से 261 किमी प्रति घंटे तक सीमित है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY