SportsViral

देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन? भारतीय कोच गौतम गंभीर ने बताया कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी

देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन? भारतीय कोच गौतम गंभीर ने बताया कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी

Gautam Gambhir: भारत और अफगानिस्तान (IND vs AFG) के बीच कल से 10 जून तक मुल्लांपुर में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारतीय खिलाड़ी इसके पहले आईपीएल 2026 (IPL 2026) खेलने में व्यस्त थे. अब भारतीय टीम (Team India) को टेस्ट मैच खेलना है, भारतीय टेस्ट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय में बेहद शर्मनाक रहा है. सबसे बड़ी समस्या टीम इंडिया को नंबर 3 पर रही है, जहां भारत को एक मजबूत बल्लेबाजी विकल्प नही मिल सका है.

देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन? भारतीय कोच गौतम गंभीर ने बताया कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी
देवदत्त पडिक्कल या साई सुदर्शन? भारतीय कोच गौतम गंभीर ने बताया कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी

अब अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच से पहले भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस पर बात की है और बताया है कि कौन सा खिलाड़ी इस नंबर पर भारत के लिए बल्लेबाजी करते नजर आने वाला है.

Gautam Gambhir ने बताया कौन करेगा नंबर 3 पर बल्लेबाजी

बीते कुछ दिनों से सामने आ रही रिपोर्ट्स के अनुसार इस देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) को मौका दिया जा सकता है लेकिन अब इसको लेकर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने तस्वीर साफ कर दी है. अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच ने साफ कर दिया है कि साईं सुदर्शन (Sai Sudharsan) इस मैच में टीम के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरेंगे. उन्होंने बताया कि देवदत्त पडिक्कल को सिर्फ बैकअप बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है.

भारतीय कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने इस बात पर मुहर लगाते हुए कहा कि

“साईं सुदर्शन को अभी तक पर्याप्त मौके नहीं मिल पाए हैं. उन्होंने इंग्लैंड में मुकाबले खेले थे. हम उन्हें लंबा खिलाना चाहते हैं.”

साईं सुदर्शन ने अब तक किया है निराश

साईं सुदर्शन को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका मिला था. इस खिलाड़ी से कोच गौतम गंभीर को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन अभी तक ये खिलाड़ी कोच और टीम मैनेजमेंट के उम्मीदों पर खरा नही उतर सका है. हालांकि भारतीय कोच गौतम गंभीर उन्हें और मौके देना चाहते हैं.

Khabar Monkey

साईं सुदर्शन ने अब तक भारत का 6 टेस्ट मैचों में प्रतिनिधित्व किया है, इस दौरान उन्होंने 27.45 की साधारण औसत से 302 रन बनाए हैं. इसी के साथ वो इस दौरान के 2 अर्धशतक ही लगा पाए हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उनके पास खुद को साबित करने का शानदार मौका होगा. आईपीएल 2026 में फॉर्म उनके साथ था जिसे वो जारी रखना चाहेंगे.

 

Leave a Reply