Criminal lover rejected by girlfriend attack petrol bomb: तमिलनाडु में एक छात्रा के घर उसके प्रेमी ने एक के बाद एक पेट्रोल बम फेंककर पूरे मोहल्ले को दहला दिया. छात्रा का प्रेमी हिस्ट्रीटर क्रिमिनल निकला, जिस पर आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया. उसने ऐसा इंतकाम इसलिए लिया, क्योंकि छात्रा ने उसकी सच्चाई पता चलने के बाद उसका प्रेम प्रस्ताव ठुकरा दिया था. पुलिस अब आरोपी बमबाजों की तलाश में दबिश दे रही है. चेन्नई पुलिस के मुताबिक 31 मुकदमें झेल चुका क्रिमिनल अब पुलिस से बचने के लिए भागा-भागा फिर रहा है. उधर लड़की का भी कहना है कि बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी. कभी न कभी तो हिस्ट्रीशीटर क्रिमिनल पकड़ा ही जाएगा.

घर आकर परेशान करता था
पुलिस के मुताबिक छात्रा की पहचान सुंदरमूर्ति की बेटी के रूप में हुई है. पढ़ाई के ही दौरान उसकी दोस्ती चेन्नई निवासी कार्तिक उर्फ मरियप्पन से हुई थी, जो बाद में रिश्ते में बदल गई. हालांकि छात्रा को बाद में पता चला कि कार्तिक पर हत्या और लूट समेत 31 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं. कार्तिक का आपराधिक रिकॉर्ड सामने आने के बाद छात्रा ने उससे रिश्ता खत्म कर लिया और दूरी बना ली. आरोप है कि इसके बाद भी कार्तिक लगातार छात्रा पर रिश्ता बनाए रखने का दबाव बनाकर उसे परेशान करता रहा.
Khabar Monkey
पिता को धमकाया फिर चला दिए बम
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बीते रविवार की शाम कार्तिक अपने तीन साथियों के साथ कुछ बाइकों पर सवार होकर उसके घर पहुंचा. उस समय उसके पिता सुंदरमूर्ति घर के बाहर खड़े थे. आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी. कुछ मिनटों तक अपराधियों ने मोहल्ले में खूब तांडव मचाया. इसके बाद उन बदमाशों ने मिट्टी के तेल और पेट्रोल से भरी बीयर की बोतलें फेंकी और मौके से फरार हो गए. एक बोतल घर के बाहर रखे जूता स्टैंड पर गिरी. गनीमत रही कि इन हमलों में कोई घायल नहीं हुआ और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ
सुंदरमूर्ति की शिकायत पर थोंडामुथुर पुलिस ने कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम बनाई गई है और उनकी तलाश जारी है. चेन्नई के राऊडी प्रेमी की इस कहानी से ये सीख मिलती है कि किसी के भी ऊपर आंख बंद करके भरोसा नहीं करना चाहिए. वरना एक गलत फैसले की वजह से लेने के देने पड़ सकते हैं.





