रविवार, 19 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
राम मंदिर चंदा चोरी: SIT ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की स्टेटस रिपोर्ट, आज होगी सुनवाई​ | IND vs ENG: रोहित शर्मा और विराट कोहली ने जीता ही दिया था, लेकिन गौतम गंभीर की इस जिद की वजह से 27 रनों से हारी टीम इंडिया​ | अयोध्या: ’13 पंच मेरे साथ, कोई नहीं हटा सकता’… निर्मोही अखाड़े के दावे पर महंत दिनेंद्र दास का पलटवार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दूध, नींद की गोलियां और करैत सांप, 2000 फोन कॉल! प्रेमी को बचाने के लिए दामिनी ने…​

मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के चर्चित अतुल पंवार हत्याकांड में पुलिस जांच ने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे मामले को एक सुनियोजित साजिश में बदल दिया। शुरुआत में सामान्य मौत लग रही घटना की परतें तब खुलनी शुरू हुईं जब पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली। जांच में […]

मेरठ: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र के चर्चित अतुल पंवार हत्याकांड में पुलिस जांच ने ऐसा खुलासा किया है जिसने पूरे मामले को एक सुनियोजित साजिश में बदल दिया। शुरुआत में सामान्य मौत लग रही घटना की परतें तब खुलनी शुरू हुईं जब पुलिस ने अतुल की पत्नी दामिनी की कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगाली। जांच में सामने आया कि जनवरी, 2026 से 17 जुलाई की सुबह तक दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार पायला से करीब 2000 बार बातचीत की थी। इसी कॉल रिकॉर्ड ने पुलिस का शक गहरा दिया और पूरी जांच की दिशा बदल गई।

पुलिस ने तुरंत तुषार के घर दबिश दी, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। उसकी पत्नी भी रिश्तेदारी में मेरठ के शास्त्रीनगर चली गई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने तुषार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने कथित तौर पर कहा कि उसे पीटा न जाए, वह पूरी सच्चाई बता देगा। इसके बाद उसने प्रेम संबंध और हत्या की पूरी साजिश का खुलासा कर दिया।

दामिनी ने तुषार से पूछा क्‍या अब भी मुझसे शादी करोगे?
पुलिस सूत्रों के अनुसार, तुषार के बयान के बाद दामिनी को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दामिनी ने तुषार को छोड़ने की गुहार लगाई और कहा कि वह पूरा जुर्म अपने सिर लेने को तैयार है। पुलिस ने दोनों को आमनेसामने बैठाकर पूछताछ की। इसी दौरान दामिनी ने तुषार से पूछा, क्या अब भी मुझसे शादी करोगे? हालांकि तुषार ने इस सवाल का कोई जवाब नहीं दिया।

संपेरे सोनू और उदय ने दिया था करैत सांप
जांच आगे बढ़ी तो दो संपेरे, सोनू और उदय, भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस के मुताबिक दोनों ने स्वीकार किया कि करीब तीन महीने तक उपयुक्त सांप की तलाश की गई। सात जुलाई को करैत प्रजाति के जहरीले सांप को एक डिब्बे में बंद कर स्कूल परिसर में रखा गया और बाद में उसी सांप का इस्तेमाल हत्या की योजना को अंजाम देने में किया गया।

दूध में 25 गोलियां मिलाकर पिला दी थी
पुलिस सूत्रों का दावा है कि वारदात से पहले दामिनी ने अतुल को दूध में मिलाकर करीब 25 नींद की गोलियां दी थीं, ताकि वह गहरी नींद में चला जाए और विरोध न कर सके। जांच में यह भी सामने आया कि दामिनी ने इंटरनेट पर यह जानकारी खोजी थी कि सांप के काटने के बाद व्यक्ति कितनी देर तक जीवित रह सकता है। हालांकि चिकित्सकीय विशेषज्ञों का कहना है कि इतनी अधिक मात्रा में नींद की गोलियां भी जानलेवा साबित हो सकती हैं। इसी वजह से पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।

मायके से भी दामिनी के संबंध अच्‍छे नहीं थे
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दामिनी के अपने मायके से लंबे समय से संबंध अच्छे नहीं थे और उसका वहां आनाजाना लगभग बंद था। दूसरी ओर, अतुल ने अपनी मां से पहले ही पत्नी और तुषार के संबंधों पर शक जताते हुए आशंका व्यक्त की थी कि उसके साथ कोई अनहोनी हो सकती है।

साइलेंट किलर होता है करैत सांप
ऐनिमल विशेषज्ञों के अनुसार, करैत भारत के सबसे जहरीले सांपों में गिना जाता है। इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है क्योंकि इसके जहर का असर कई बार बिना दर्द या सूजन के सीधे तंत्रिका तंत्र पर पड़ता है। ऐसे मामलों में घरेलू उपचार करने के बजाय पीड़ित को तुरंत अस्पताल ले जाकर एंटीवेनम उपचार शुरू कराना ही सबसे सुरक्षित उपाय माना जाता है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY