Viral

दिल्ली होटल अग्निकांड: व्हीलचेयर पर जला शव, गले लगकर अंत तक साथ निभाता दिखा कपल

दिल्ली होटल अग्निकांड: व्हीलचेयर पर जला शव, गले लगकर अंत तक साथ निभाता दिखा कपल

दिल्ली के फ्लॉरिश होटल अग्निकांड में दिल दहला देने वाले दृश्य सामने आए हैं. हादसे के बाद अब जो मंजर सामने आ रहा है वो दिल दहलाने वाला है. होटल के एक रूम के वॉशरूम में गले लगकर मरा कपल दिखा. वहीं व्हीलचेयर पर जली लाश भी लोगों को मिली. इस अग्निकांड में 21 लोगों की मौत के पीछे भारी लापरवाही उजागर हुई है.

दिल्ली होटल अग्निकांड: व्हीलचेयर पर जला शव, गले लगकर अंत तक साथ निभाता दिखा कपल
दिल्ली होटल अग्निकांड: व्हीलचेयर पर जला शव, गले लगकर अंत तक साथ निभाता दिखा कपल

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लॉरिश स्टे होटल में लगी भीषण आग ने सिर्फ जानें नहीं लीं, बल्कि दिल दहला देने वाली तस्वीरें भी छोड़ दीं. कहीं व्हीलचेयर पर जली लाश मिली, तो कहीं एक कपल आखिरी सांस तक एक-दूसरे को गले लगाए बैठा था.

वॉशरूम में आखिरी सांस तक साथ
रेस्क्यू में जुटे लोगों ने बताया कि होटल के एक बंद वॉशरूम को तोड़ने पर बेहद दर्दनाक मंजर सामने आया. अंदर एक महिला टॉयलेट सीट पर बैठी थी और उसके पास एक आदमी कुर्सी पर बैठा था. महिला ने अपना सिर उसके कंधे पर टिकाया हुआ था और दोनों एक-दूसरे को गले लगाए हुए थे. शायद आग से बचने की उम्मीद में दोनों ने खुद को अंदर बंद कर लिया था. लेकिन धुएं ने उनकी जान ले ली. रेस्क्यू में शामिल मोहम्मद शोएब ने कहा, ‘वो आग से नहीं, धुएं से मरे. हमने CPR भी दिया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.’

दूसरे कमरे में भी जला हुआ कपल मिला
एक अन्य कमरे में भी एक कपल बेड के किनारे बैठा मिला, जो पूरी तरह जल चुका था. रेस्क्यू टीम के अनुसार, पूरे होटल के अंदर का मंजर खौफनाक और दिल दहला देने वाला था.

व्हीलचेयर पर जली लाश, बेसमेंट बना ‘मौत का जाल’
रेस्क्यू करने वाले अशरफ खान ने बताया कि बेसमेंट में सबसे अधिक नुकसान हुआ. वहीं उन्हें सबसे पहले एक युवती की जली हुई लाश रिसेप्शन के पास मिली. कुछ ही दूरी पर व्हीलचेयर पर बैठा एक आदमी भी पूरी तरह जला हुआ मिला. अशरफ के मुताबिक करीब 8 लोग बेसमेंट में ही जिंदा जल गए थे.

बिना सुरक्षा, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगियां
रेस्क्यू में शामिल लोग बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ही अंदर घुस गए. उन्होंने शटर काटकर होटल में एंट्री ली और धुएं से भरे माहौल में लोगों को खींच-खींचकर बाहर निकाला. रेस्क्यू टीम के एक मेंबर ने बताया, ‘दूसरी मंजिल तक पहुंचते ही लगा कि हम भी मर जाएंगे. धुआं ही धुआं था, फर्श टूट चुका था और हमारे पैर कट रहे थे.’

रियाजुद्दीन मंसूरी ने बिछा दिए 2 लाख के गद्दे
होटल के बाहर भी स्थानीय लोग रेस्क्यू में जुटे थे. कई लोगों ने खिड़कियां तोड़ीं ताकि अंदर फंसे लोग कूद सकें. रियाजुद्दीन मंसूरी और उनके बेटे अरमान ने जमीन पर 20-22 गद्दे बिछा दिए, जिससे लोग सुरक्षित कूद सके. इस दौरान उनका करीब 2 लाख रुपये का नुकसान हुआ, लेकिन उन्होंने कहा, ‘ये इंसानियत के लिए था.’

आग कैसे लगी और क्या मिली लापरवाही
यह आग बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे बेसमेंट में लगी और तेजी से ऊपर की मंजिलों में फैल गई. शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है. इसके अलावा होटल में कई बड़ी लापरवाहियां भी सामने आई हैं. वहां सिर्फ एक ही एंट्री-एग्जिट था. फायर NOC तक नहीं था. 6 कमरों की अनुमति के बावजूद 25 कमरे चल रहे थे. खिड़कियां सील थीं. मुख्य दरवाजा सेंसर से चलता था.

होटल मालिक गिरफ्तार
बता दें कि होटल मालिक लवकेश बजाज को आग लगने के कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया गया. पूछताछ में उसने बताया कि डर के कारण वह जलते हुए होटल के पास से निकल गया था.

Khabar Monkey

21 लोगों की गई जान
जानकारी के मुताबिक इस आगजनी में अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें 12 विदेशी नागरिक शामिल हैं. इनमें से 58 लोगों को बचाया गया है. वहीं 17 फायर टेंडर लगाकर आग पर काबू पाया गया.

Leave a Reply