Thursday, April 23, 2026
Viral

दिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस

Metro Dance Video : आज के सोशल मीडिया दौर में वायरल होने की चाहत लोगों से क्या-क्या नहीं करवा रही है। कभी सड़क पर तो कभी मॉल या पब्लिक ट्रांसपोर्ट में लोग अजीबोगरीब हरकतें करते नजर आते हैं।

दिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस
दिल्ली मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस, यात्रियों के रिएक्शन ने छेड़ी बहस

हाल ही में दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक मेट्रो के कोच के अंदर गाने पर डांस करता दिखाई देता है। यह वीडियो इंस्टाग्राम यूजर द्वारा शेयर किया गया है और देखते ही देखते इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by btw_swastik (@btw_swastik_02)

मेट्रो में युवक ने किया पागलों की तरह डांस

वायरल वीडियो में युवक “तेरी दीवानी” गाने पर स्लो और एक्सप्रेसिव डांस करता नजर आता है। शुरुआत में यह एक सामान्य डांस जैसा लगता है, लेकिन कुछ ही देर में युवक पूरे कोच में घूम-घूमकर परफॉर्म करने लगता है।

वह मेट्रो के पोल को पकड़कर घूमता है, झूलता है और अलग-अलग स्टेप्स करता है। इस दौरान कई बार वह यात्रियों से टकराता भी दिखाई देता है, जिससे स्थिति थोड़ी असहज हो जाती है। भीड़भाड़ वाले कोच में इस तरह की हरकत ने कई लोगों का ध्यान खींच लिया।

ये खबर भी पढ़ें :

वायरल वीडियो देख भड़के लोग

इस की सबसे खास बात यात्रियों के रिएक्शन हैं। कुछ लोग इस डांस को देखकर मुस्कुराते नजर आए, तो वहीं कई लोग असहज दिखे और दूरी बनाने की कोशिश करते दिखे। कुछ यात्रियों ने नजरें फेर लीं, मानो वे इस स्थिति से बचना चाहते हों। वीडियो वायरल होने के बाद पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

कुछ यूजर्स इसे एंटरटेनिंग बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि इस तरह की हरकतें पब्लिक स्पेस में दूसरों के लिए परेशानी खड़ी करती हैं। यह वीडियो अब सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार और सोशल मीडिया के लिए किए जाने वाले स्टंट्स को लेकर एक नई बहस छेड़ रहा है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply