गुरुवार, 16 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
IND vs ENG: दूसरे वनडे के बीच भारत को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ ये खिलाड़ी, पूरी सीरीज से हो सकता है बाहर!​ | नोएडा की गार्डेनिया गेटवे सोसाइटी में बड़ा हादसा टला, फ्लैट की छत का हिस्सा गिरा; निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल​ | IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद Gurnoor Brar पर गिरी गाज, ICC ने सुनाई अनुशासनहीनता की सजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शादी के दो साल तक पति ने नहीं बनाए संबंध, खुद की कोशिश तो…जानकर सिर पीट लेंगे​

गोरखपुर। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के अनुसार, शादी होने के बाद पति ने कभी भी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं. हर बार दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा. शक होने पर वह पति […]

गोरखपुर। गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला के अनुसार, शादी होने के बाद पति ने कभी भी उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं. हर बार दवा का कोर्स चलने का बहाना बनाकर टालमटोल करता रहा. शक होने पर वह पति को एक प्राइवेट हॉस्पिटल लेकर पहुंची. लेकिन जब डॉक्टर ने जांच के लिए स्पर्म सैंपल देने को कहा तो पति ने सैंपल देने से साफ मना कर दिया.

महिला के मुताबिक, उसने जब अपने पति से इलाज करने को कहा तो पूरे घर ने मिलकर ₹500000 की डिमांड शुरू कर दी और कहा कि रुपये लेकर आओ उसी से इलाज कराया जाएगा, अगर रुपया लेकर नहीं आओगी तो घर में एंट्री भी नहीं मिलेगी. इस बात से आहत होकर महिला ने गोरक्षनाथ थाने में 12 जुलाई की शाम ससुराल पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मानसिक प्रताड़ना समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया.

आपको बता दें कि कपल की शादी लखनऊ में हुई थी जिसमें लगभग 15 लख रुपए भी खर्च हुए थे. शादी 19 नवंबर 2021 को लखनऊ के महानगर क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी. शादी के पहले दिन से ही महिला की अनदेखी की जाती थी और प्रताड़ना भी शुरू कर दी गई थी. जरूरत के किसी सामान को भी नहीं दिया जाता था.

महिला की मानें तो शादी के बाद जब वो पति से पूछती थी कि मुझसे दूरी बनाकर क्यों रखते हैं तो वह कहते थे कि दवा चल रही है. कोर्स पूरा होने के बाद सब ठीक हो जाएगा. इसी तरह 2 साल बिता दिए. लेकिन कभी भी पतिपत्नी की तरह संबंध नहीं बनाए.

मामले में गोरखनाथ के थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. इसमें पति, सास, देवर, ननद समेत कुल पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY