बुधवार, 16 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अफगानिस्तान को हराकर सीरीज फतह, कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया अपना टारगेट- ‘हमने जो सोचा था वो…’​ | T20 World Cup से Bangladesh टीम के हटने के लिए Asif Nazrul जिम्मेदार, जांच में खुलासा​ | गुंडा एक्ट लगाने में एक गलती अब यूपी के अफसरों को पड़ेगी भारी, हाई कोर्ट बोला- सैलरी से वसूलेंगे जुर्माना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों पर शुरू हुई डिजिटल लॉकर सुविधा, OTP से सुरक्षित रहेगा आपका सामान!​

भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए नए कदम उठा रहा है. अक्सर देखा जाता है कि जब लोग परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर निकलते हैं, तो उनके पास ढेरों बैग होते हैं. अगर किसी वजह से उन्हें स्टेशन पर कुछ घंटे बिताने पड़ें, तो वो भारी बैग […]

भारतीय रेलवे लगातार अपने यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए नए कदम उठा रहा है. अक्सर देखा जाता है कि जब लोग परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर निकलते हैं, तो उनके पास ढेरों बैग होते हैं. अगर किसी वजह से उन्हें स्टेशन पर कुछ घंटे बिताने पड़ें, तो वो भारी बैग सबसे बड़ी परेशानी बन जाते हैं. यात्रियों की इसी समस्या को खत्म करने के लिए उत्तर रेलवे ने एक आधुनिक समाधान पेश किया है. शुरुआत में दिल्ली के चार बड़े स्टेशनों को इसके लिए चुना गया है. इनमें नई दिल्ली , हजरत निजामुद्दीन , दिल्ली जंक्शन , आनंद विहार टर्मिनल शामिल हैं.

अभी नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर इस सुविधा को पूरी तरह से चालू कर दिया गया है. इन दोनों स्टेशनों पर ये डिजिटल लॉकर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे उपलब्ध रहेंगे. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ये लॉकर्स मेन हॉल में प्लेटफॉर्म नंबर 16 के करीब डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड के नीचे लगाए गए हैं. हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर इन्हें मुख्य प्रवेश द्वार के पास सीढ़ियों के बगल में लगाया गया है. वहीं आनंद विहार टर्मिनल, दिल्ली जंक्शन पर भी बहुत जल्द ये सुविधा शुरू कर दी जाएगी.

बिना किसी मदद के खुद करें इस्तेमाल

रेलवे ने इन डिजिटल लॉकर्स को इस तरह से डिजाइन किया है कि कोई भी आम यात्री इन्हें आसानी से चला सके. उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने इस बारे में अहम जानकारी साझा की है. उन्होंने बताया कि ये नया सिस्टम पूरी तरह से आपके मोबाइल फोन के ओटीपी पर निर्भर करता है. इसका सबसे बड़ा फायदा ये है कि आपको सामान जमा करने के लिए किसी भी रेलवे कर्मचारी की मदद की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. स्टेशन पर इन लॉकर्स के पास ही एक मॉनिटर पैनल लगाया गया है. इस्तेमाल करने के लिए आपको बस उस पैनल पर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा. इसके तुरंत बाद आपके फोन पर एक ओटीपी भेजा जाएगा, जिससे आपका नंबर सिस्टम में रजिस्टर हो जाएगा.

डिजिटल लॉकर बुक करने का तरीका

एक बार जब आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई हो जाता है, तो अगली प्रक्रिया काफी सरल हो जाती है. ओटीपी डालने के बाद मॉनिटर की स्क्रीन पर आपको लॉकर के अलगअलग साइज नजर आएंगे. आप अपने बैग के आकार के हिसाब से सही लॉकर चुन सकते हैं. इसके साथ ही आपको ये भी बताना होगा कि आप कितने घंटे के लिए सामान रखना चाहते हैं. ये सारी चीजें चुनने के बाद बारी आती है पेमेंट की. रेलवे ने यात्रियों को कैशलेश सुविधा दी है. आप अपने मोबाइल में मौजूद किसी भी यूपीआई ऐप जैसे गूगल पे, पेटीएम या फोनपे से तुरंत भुगतान कर सकते हैं. पैसा कटते ही आपको लॉकर मिल जाएगा, जिसमें आपको अपना सामान रखकर उसे बंद कर देना है.

वापस सामान निकालने की प्रक्रिया

जब आपका काम खत्म हो जाए, तो आपको अपना सामान लेने के लिए उसी मशीन के पास वापस आना होगा. आपको ठीक उसी मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करना है जिससे बुकिंग की थी. मॉनिटर पर अपना रजिस्टर्ड नंबर डालें, फिर ओटीपी से उसे वेरिफाई करें. स्क्रीन पर आपको एक ‘रिलीज’ का विकल्प दिखाई देगा. उस पर क्लिक करते ही आपके द्वारा बुक किया गया लॉकर अपने आप खुल जाएगा. इसके बाद आप सुरक्षित तरीके से अपना सामान निकाल सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY