Lucknow Dowry Murder: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. घटना सआदतगंज इलाके की है, जहां युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है. मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल वालों पर कार की मांग को लेकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है.

जानकारी के अनुसार, मृतका सआदतगंज थाना क्षेत्र के झब्बारन काला फाटक इलाके में पति और ससुराल वालों के साथ रहती थी. आरोप है कि शनिवार को ससुराल वालों ने मृतका के साथ मारपीट कर उसे फांसी के फंदे पर लटका कर उसकी हत्या कर दी. नवविवाहिता की मौत से पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सआदतगंज थाना की पुलिस और कुछ देर में फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई.
नवविवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत
घटनास्थल से सबूतों को एकत्रित कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोचर्री भेज दिया. घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई. वह रोते-बिलखते हुए कानपुर से लखनऊ पहुंचे, जहां उन्होंने बेटी के ससुरालवालों पर पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए संदिग्ध मौत को हत्या बताया है. कानपुर के बगाही टीपी नगर के रहने वाले मृतका के चाचा सुनील वर्मा ने सआदतगंज थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उनकी भतीजी की शादी 9 दिसंबर 2025 को सागर राजपूत के साथ हुई थी.
Khabar Monkey
ये भी पढे़ं: ‘
‘कार नहीं मिलने पर कर दी हत्या…’
आरोप है कि मृतका को उसके पति और ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज और कार की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर 30 मई को उन्होंने मृतका की फांसी लगाकर हत्या कर दी. सआदतगंज थाना की पुलिस ने तहरीर के आधार पर बीएनएस की गंभीर धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है. नवविवाहित की मौत के बाद से ही उसका पति और ससुराल वाले फरार बताए जा रहे हैं.
जिनकी गिरफ्तारी के लिए की टीमों का गठन किया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. मृतक के सोशल मीडिया पर करीब 7.93 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं.












