भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु शुक्रवार (15 मई) को बैंकॉक में थाईलैंड ओपन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में एक गेम की बढ़त बनाने के बावजूद जापान की शीर्ष वरीयता प्राप्त अकाने यामागुची से हार गईं। सिंधु 5,00,000 डॉलर पुरस्कार राशि के सुपर 500 टूर्नामेंट के एक घंटे से ज्यादा समय तक चले महिला एकल क्वार्टरफाइनल में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी यामागुची से 21-19, 18-21, 15-21 से हार गईं।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता और छठी वरीय सिंधु गुरुवार (14 मई) को डेनमार्क की अमाली शुल्ज को 21-13, 21-15 से हराकर क्वार्टर-फाइनल में पहुंची थीं। विश्व चैंपियनशिप 2021 के कांस्य पदक विजेता लक्ष्य सेन के अलावा सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी दिन में बाद में क्रमशः पुरुष एकल और पुरुष युगल के क्वार्टर फाइनल में खेलेगी।
सिंधु बनाम यामागुची
सिंधु और यामागुची के बीच 29 मुकाबले हुए हैं। सिंधु ने 15 और यामागुची ने 13 मैच जीते हैं। इससे पहले दोनों का मुकाबला जनवरी में हुआ था। यामागुची को चोट के कारण मुकाबले से हटना पड़ा था। पीवी सिंधु की वजह से यामागुची को 2021 में ओलंपिक मेडल से हाथ धोना पड़ा।
सिंधु को दो बड़े खिताब जीतने से रोका
जापानी खिलाड़ी ने सिंधु को दो बड़े खिताब जीतने से रोक दिया। 2022 में बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में हराया था। 2025 में प्री-क्वार्टर में हराया था। 2018 में ऑल इंग्लैंड जीतने का सिंधु के पास अच्छा मौका था। यामागुची यहां भी उनकी राह में रोड़ा बन गईं। वर्ल्ड चैंपियनशिप की बात करें तो यामागुची के नाम 3 खिताब हैं, जबकि सिंधु के नाम 1 है।
Khabar Monkey
किदांबी श्रीकांत ने 5 साल बाद लिया वर्ल्ड चैंपियनशिप में मिली हार का बदला
भारतीय शटलर किदांबी श्रीकांत ने थाईलैंड ओपन में जीत के साथ शुरुआत की है। उन्होंने सिंगापुर के लो कीन यू को हराते हुए पांच साल पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप फाइनल में मिली हार का बदला लिया। ।





