HealthViral

डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी नहीं खानी चाहिए आइसक्रीम

गर्मियों में कई लोग आइसक्रीम खाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह ठंडक और स्वाद दोनों देती है, लेकिन हर किसी के लिए इसका सेवन सही नहीं माना जाता. आइसक्रीम में चीनी, फैट और कैलोरी की मात्रा अधिक हो सकती है, जो कुछ स्वास्थ्य समस्याओं में नुकसान पहुंचा सकती है. आमतौर पर डायबिटीज के मरीजों को आइसक्रीम सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, लेकिन केवल यही एक स्थिति नहीं है.

डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी नहीं खानी चाहिए आइसक्रीम
डायबिटीज ही नहीं, इन बीमारियों में भी नहीं खानी चाहिए आइसक्रीम

कुछ लोगों में खाने से पाचन संबंधी परेशानी, वजन बढ़ना और अन्य स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं. अगर किसी को पहले से कोई पुरानी बीमारी है, तो खानपान का असर अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई दे सकता है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि किन बीमारियों में आइसक्रीम खाने से बचना चाहिए और इसके स्थान पर कौन से बेहतर विकल्प अपनाए जा सकते हैं.

डायबिटीज के अलावा इन बीमारियों में भी न खाएं आइसक्रीम

आरएमएल हॉस्पिटल में मेडिसिन विभाग में डायरेक्टर प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि बताते हैं कि फैटी लिवर, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल, लैक्टोज इनटॉलरेंस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में आइसक्रीम का सेवन परेशानी बढ़ा सकता है. फैटी लिवर में अधिक चीनी और फैट लिवर पर अधिक दबाव डाल सकते है. मोटापे से जूझ रहे लोगों में अतिरिक्त कैलोरी वजन बढ़ा सकती है.

Khabar Monkey

हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों में फैट का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है. लैक्टोज इनटॉलरेंस में पेट फूलना, गैस और दस्त जैसी समस्याएं हो सकती हैं. एसिडिटी और पाचन संबंधी समस्याओं में भी ठंडी और भारी चीजें असहजता बढ़ा सकती हैं.

आइसक्रीम किन स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ा सकती है?

आइसक्रीम का अधिक सेवन ब्लड शुगर बढ़ा सकता है, वजन बढ़ा सकता है और पाचन को प्रभावित कर सकता है. कुछ लोगों में गैस, पेट दर्द और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है.

इसके अलावा, हाई कोलेस्ट्रॉल और फैटी लिवर जैसी स्थितियों में अधिक चीनी और फैट शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकते हैं. इसलिए मात्रा और स्वास्थ्य स्थिति का ध्यान रखना जरूरी है.

आइसक्रीम की जगह ये विकल्प अपनाएं

आइसक्रीम की जगह घर का बना दही, बिना चीनी की स्मूदी, ताजे फल या फ्रोजन योगर्ट बेहतर विकल्प हो सकते हैं. ये स्वाद के साथ पोषण भी देते हैं. इसके अलावा, नारियल पानी, छाछ और फल आधारित ठंडे विकल्प गर्मियों में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देने में मदद कर सकते हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply