बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिवाली से पहले किसानों के खातों में आएंगे 5 हजार रुपये, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला​ | फ्रांस, इटली… हिजाब कितने देशों में बैन? 96% मुस्लिम आबादी वाले अजरबैजान ने लगाया प्रतिबंध, विरोध-प्रदर्शन शुरू​ | पेड़ से बांधकर पीटा, आधा सिर मुंडवाया… सिंगरौली में दबंगों ने 3 नाबालिगों को किस बात की दी तालिबानी सजा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कोर्ट में मुस्कान-साहिल के लिए फांसी की मांग, नीले ड्रम केस में थोड़ी देर में सजा का ऐलान​

Meerut News: देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले मेरठ के बहुचर्चित ‘ब्लू ड्रम’ यानी सौरभ हत्याकांड में आज सजा का ऐलान होना है. मेरठ की जिला अदालत में दोषी करार दिए जा चुके मृतक सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की सजा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई शुरू हो चुकी है. जिला […]

Meerut News: देशभर में सुर्खियां बटोरने वाले मेरठ के बहुचर्चित ‘ब्लू ड्रम’ यानी सौरभ हत्याकांड में आज सजा का ऐलान होना है. मेरठ की जिला अदालत में दोषी करार दिए जा चुके मृतक सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की सजा को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई शुरू हो चुकी है. जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए दोषी साहिल से जब जज ने सवाल पूछे तो उसने पहले से किसी भी आपराधिक रिकॉर्ड होने से साफ इनकार कर दिया. अदालत कुछ देर बाद ही दोनों दोषियों को सुनाई जाने वाली सजा का फैसला सुनाएगी.

मामले में सरकारी वकील ने फांसी की सजा की मांग की.जबकि दूसरे पक्ष की तरफ से दो बेटियों का हवाला देते हुए बोला गया कि फांसी की सजा ना दी जाए.

सुनवाई के दौरान जज ने दोषी साहिल से पूछा कि क्या उसने इससे पहले भी कभी कोई अपराध किया है, जिस पर साहिल ने स्पष्ट तौर पर किसी भी पुराने अपराध से इनकार किया. जब अदालत ने उसे सजा के बिंदु पर अपनी बात रखने का मौका दिया, तो साहिल ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

‘हत्यारों को मिले सिर्फ फांसी की सजा’

आज फैसले के दिन मृतक सौरभ के घर पर गमगीन माहौल है और परिवार के लोग सुबह से ही ईश्वर की प्रार्थना कर रहे हैं. सजा के ऐलान से ठीक पहले सौरभ के परिजनों ने घर में पूजापाठ कर दोनों हत्यारों को फांसी की सजा मिलने की प्रार्थना की. सौरभ के भाई ने कहा कि जिस बेरहमी से उनके भाई की हत्या कर शव को ड्रम में छिपाया गया, उसके लिए सिर्फ फांसी ही न्याय है. यदि जिला अदालत से फांसी की सजा नहीं मिलती है, तो वे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय तक न्याय की लड़ाई लड़ेंगे. परिजनों ने आरोप लगाया कि मुस्कान ने पतिपत्नी के पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है. प्रेमी के साथ मिलकर रची गई यह साजिश पूरे समाज को झकझोर देने वाली है.

‘समाज के लिए नजीर बने फैसला, कानून का पैदा हो खौफ’

मृतक के परिजनों ने उम्मीद जताई है कि अदालत का आज का फैसला समाज के लिए एक नजीर साबित होगा. परिजनों ने कहा कि आए दिन देश में ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जहां पत्नियां प्रेमियों के साथ मिलकर पतियों की हत्या कर रही हैं. ऐसे में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा मिलने से समाज में कड़ा संदेश जाएगा और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा होगा. परिवार का कहना है कि उनका बेटा अब लौटकर वापस नहीं आएगा, लेकिन कातिलों को फांसी मिलने पर ही उसकी आत्मा को सच्ची शांति मिलेगी.

पुलिस की मजबूत पैरवी और फास्ट ट्रैक सुनवाई

मेरठ के इस जघन्य हत्याकांड ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया था. पुलिस ने मामले में त्वरित जांच करते हुए मुस्कान और साहिल के खिलाफ मजबूत साक्ष्यों के साथ चार्जशीट दाखिल की थी. जिला अदालत पहले ही दोनों को सौरभ की हत्या और साक्ष्य छिपाने की साजिश का दोषी ठहरा चुकी है. शासन और पुलिस प्रशासन द्वारा इस मामले में प्रभावी पैरवी की गई, जिसके बाद आज सजा की अंतिम घोषणा होने जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY