Viral

तंजीर ने जबरन शराब पिलाई, शारीरिक संबंध बनाते हुए तुलसी की माला हटाई

महाराष्ट्र के नाशिक में धर्मांतरण से जुड़ा एक और हैरान करने वाला सामने आया है। यहां तंजीर इनामदार नाम के इंजीनियरिंग स्टुडेंट ने एक लड़की का धर्मांतरण कराने की कोशिश की है। आरोप है कि उसने लड़की को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद शारीरिक संबंध बनाते हुए उसके गले से तुलसी की माला हटा दी। आरोपी ने उससे कहा कि गजवा ए हिंद करना है। इसके बाद लड़की को लव बाइट दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

तंजीर ने जबरन शराब पिलाई, शारीरिक संबंध बनाते हुए तुलसी की माला हटाई
तंजीर ने जबरन शराब पिलाई, शारीरिक संबंध बनाते हुए तुलसी की माला हटाई

मामला पंचवटी पुलिस थाना क्षेत्र का है। यहां एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट तंजीर इनामदार पर साथ पढ़ने वाली लड़की को दूसरे धर्म के प्रति प्रेरित करने का आरोप लगा है। नासिक पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित लड़की ने गले से तुलसी की माला निकालने और गजवा ए हिंद करने की बात कही है। तंजीर को 22 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। वहीं, आरोपी के वकील का कहना है, दोनों का प्रेम संबंध था, सारे आरोप झूठे हैं।

इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने अपने साथ पढ़ने वाले तंजीर इनामदार पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। आरोपी ने पीड़ित लड़की के गले से तुलसी की माला निकाल शारीरिक संबंध बनाते हुए गजवा ए हिंद करने की बात कही। पुलिस को दिए बयान में पीड़िता ने आरोपी पर जबरन शराब पिलाने और सिगरेट पिलाने का भी आरोप लगाया है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जून 2024-25 से जनवरी 2026 तक आरोपी ने कई जगहों पर उसका यौन शोषण किया। पीड़िता ने बताया कि पुणे विद्यार्थी गृह, आकाश पेट्रोल पंप के पीछे का गार्डन, नाशिक पिंगळे डेअरी, अभिषेक स्वीट, भक्ति इन लॉज में आरोपी ने उसका शोषण किया। इन जगहों पर तंजिर इनामदार पीड़िता का हाथ पकड़कर जबरदस्ती गले लगाता था। गले के पास जोर से काटता था। मना करने पर कहता था कि यह “लव बाइट” है।

पीड़िता ने आगे अपने बयान में कहा है कि आरोपी जबरदस्ती सिगरेट पीने के लिए भी कहता था। इसके अलावा जनवरी 2026 में फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे जबरदस्ती आरटीओ ऑफिस के सामने भक्ति इन लॉज में ले गया। यहां कमरे में जबरन शराब पिलाई और शारीरिक शोषण किया। इसके बाद उसने लड़की के गले की तुलसी माला और बाएं हाथ का धागा उतरवाकर कहा कि वह मुस्लिम रीति के अनुसार लड़की का “गजवा ए हिंद” करना चाहता है।

Leave a Reply