घर को वही रोज का खाना खाकर जब मन ऊब जाता है, तो अक्सर लोग स्ट्रीट फूड या फिर रेस्टोरेंट में खाना पसंद करते हैं। बाहर का खाना स्वाद में भले ही स्वादिष्ट हो लेकिन कई बार ये सेहत के लिए अच्छे नहीं होते हैं। दरअसल, इनमें तेल की मात्रा अधिक होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन थोड़ी सी समझदारी से आप घर पर ही आसानी से कई सारे स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सकते हैं वो भी रेस्टोरेंट जैसा।

अगर आपका भी रोज के खाने से मन ऊब गया है, तो मशरूम गलौटी कबाब ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है। आइए जानते हैं रेस्टोरेंट जैसा स्वादिष्ट मशरूम गलौटी कबाब बनाने की आसान विधि:
मशरूम गलौटी कबाब बनाने के लिए सामग्री
2 पैकेट मशरूम
2-3 चम्मच बाइंडिंग के लिए भुना हुआ बेसन
1 बारीक कटा प्याज (तलकर गोल्डन ब्राउन किया हुआ)
एक बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
आधा छोटा चम्मच गरम मसाला
आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
चीज (मोजेरेला या प्रोसेस्ड चीज के छोटे टुकड़े)
कबाब सेकने के लिए देसी घी
खूबसू के लिए थोड़ा सा केसर या गुलाब जल (वैकल्पिक)
मशरूम गलौटी कबाब बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा घी गर्म करें। इसमें बारीक कटे हुए मशरूम डालें और तब तक भूनें जब तक इनका सारी पानी सूख न जाए। जब ये सूख जाए और सुनहरे हो जाएं, तो गैस बंद कर ठंडा होने के लिए छोड़े दें।
भुने हुए मशरूम और तले हुए प्याज को मिक्सी में डालकर पेस्ट बान लें। इसमें पानी नहीं मिलना चाहिए। इस पेस्ट को कटोरे में निकाल लें।
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, काजू का पेस्ट, सारे सूखे मसाले और भुना हुआ बेसन मिलाएं। बेसन इसे टूटने से बचाता है। इस मिश्रण को आटे की तरह अच्छे से गूंथ लें। अगर गीला लगे, तो थोड़ा सा और बेसन मिला लें।
अब अपने हाथों पर थोड़ा तले लगाएं और मिश्रण का एक छोटा हिस्सा लें। उसे हथेली पर फैलाएं और बीच में चीज का एक टुकड़ा रखें, फिर चारों तरफ से बंद करके गोल टिक्की या कबाब का आकार दें। चीज बाहर न दिखे।
Khabar Monkey
अब एक नॉन-स्टिक तवे पर देसी घी गर्म करें और कबाब को धीरे से तवे पर रख दें। इन्हें धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें। गलौटी कबाब बहुत नाजुक होते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी से पलटें।
गरमागरम मशरूम गलौटी कबाब तैयार है। अब आप इसे हरी चटनी, लच्छेदार प्याज और नींबू के साथ सर्व कर सकते हैं।





