Saturday, April 18, 2026
Health

टैनिंग हटेगी, दाग-धब्बे होंगे गायब…त्वचा पर रगड़ें इन फलों के छिलके

त्वचा पर चमक बनाए रखनी हो तो डेली डाइट में न्यूट्रिएंट्स रिच चीजें शामिल करनी चाहिए. फल विटामिन सी से लेकर पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स का सोर्स होते हैं और इसी वजह से सेहत के साथ ही ये त्वचा के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं होते हैं. फेशियल क्रीम से लेकर मॉइस्चराइजर तक…मार्केट में कई ब्यूटी प्रोडक्ट मौजूद हैं जो फ्रूट बेस होते हैं. आप फलों के साथ ही इनके छिलके भी स्किन केयर में यूज कर सकते हैं. इस आर्टिकल में जानेंगे कि कौन से फलों के छिलके त्वचा पर रगड़ने से फायदा मिलता है.

टैनिंग हटेगी, दाग-धब्बे होंगे गायब…त्वचा पर रगड़ें इन फलों के छिलके
टैनिंग हटेगी, दाग-धब्बे होंगे गायब…त्वचा पर रगड़ें इन फलों के छिलके

स्किन केयर करना बहुत मुश्किल या फिर महंगा नहीं होता है. बस आपको पता होना चाहिए कि किन चीजों को हेल्दी बनाए रखने में यूज कर सकते हैं. फलों के छिलके अमूमन फेंक ही दिए जाते हैं. ऐसे में आप इनका यूज स्किन केयर में करें. ये बिल्कुल फ्री है और फायदेमंद भी रहता है.

केला का छिलका

पोटेशियम, विटामिन सी, प्रोटीन, फास्फोरस, बी कॉम्पलेक्स, विटामिन ए, ई रिच केला आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होता है तो वहीं आप इसके छिलका का यूज स्किन केयर में कर सकते हैं. इसका छिलका अंदर की तरफ से सीधे त्वचा पर रगड़ा जा सकता है. आप चेहरे के साथ ही हाथ-पैरों की त्वचा चमकाने के लिए भी केले के छिलका का इस्तेमाल कर सकती हैं. ये त्वचा को मुलायम बनाने के साथ ही कील-मुंहासे कम करने, डार्क स्पॉट्स को कम करने तक में हेल्पफुल होता है और स्किन को मुलायम, चमकदार बनाता है.

पपीता का छिलका

ज्यादातर घरों में पपीता को भी खाकर इसके छिलके फेंक दिए जाते हैं, लेकिन ये आपकी त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है. इसमें मौजूद विटामिन सी त्वचा में कोलेजन बूस्ट करता है तो वहीं पेपेन नाम का एंजाइम डेड स्किन सेल्स को हटाता है. इसके छिलके भी आप अंदर की तरफ से हल्के हाथों से त्वचा पर 2-3 मिनट तक रोजाना रगड़ते हैं तो स्किन मुलायम होने के साथ ही ग्लोइंग बी बनेगी. ये त्वचा की गहराई से सफाई भी करता है और क्लीन-क्लियर भी बनाता है. चाहे तो छिलके पीसकर पेस्ट बनाकर फेस पर अप्लाई करें.

Getty Images

नींबू का छिलका

गर्मियों में घरों में अमूमन रोजाना ही नींबू का इस्तेमाल किया जाता है. इसका छिलका फेंकने की गलती न करें. अगर हाथ-पैरों पर टैनिंग हो गई है और डेड स्किन की वजह से भी त्वचा डल दिखने लगी है तो नींबू के छिलके में अंदर की तरफ थोड़ी सी चीनी या फिर कॉफी पाउडर लगाकर इसे सर्कुलर मोशन में अपने हाथ-पैरों की त्वचा पर रगड़ें. इससे टैनिंग भी रिमूव होगी और डेड स्किन भी हट जाएगी. फेस पर सीधे इसे रगड़ने से बचना चाहिए.

संतरे का छिलका

स्किन केयर में संतरा के छिलके का यूज तो ज्यादातर लोग जानते ही हैं. आपने इसका पाउडर तो कई बार फेस पैक में डालकर इस्तेमाल किया होगा, लेकिन आप इसके फ्रेश छिलकों को अंदर और बाहर दोनों ही तरफ से अपने फेस पर हल्के हाथों से रगड़ सकते हैं. इससे टैनिंग भी रिमूव होगी और छिलके के अंदर के हिस्से से फेस रगड़ने से ये जेंटल स्क्रब का काम करेगा. संतरे के छिलके को दोनों ही तरफ से आप फेस पर रगड़ सकते हैं. बाहर की तरफ से इसका यूज करना हो तो हल्का सा क्रश कर लें ताकि इसका जूस अच्छी तरह आपकी त्वचा पर अप्लाई हो सके.

तरबूज के छिलके

गर्मियों में तरबूज खाकर इसके छिलके फेंक देते हैं तो अब ये न करें. आप इसके अंदर के हिस्से को अपनी स्किन पर सर्कुलर मोशन में रगड़ सकते हैं. इसके अलावा इसे पीसने के बाद आप प्यूरी बनाकर आइस क्यूब्स बना लें. इससे फेस की मसाज करें. ये छिलके कई पोषक तत्वों का खजाना होते हैं और आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखने से लेकर ऑयली स्किन से राहत दिलाने, से लेकर पिंपल्स कम करने तक में हेल्पफुल हैं.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply