आईपीएल 2026 में एक तरफ जहां जारी की गई हैं। उसी बीच बांग्लादेश की टी20 लीग बीपीएल (बांग्लादेश प्रीमियर लीग) में सट्टेबाजी और भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। गुरुवार को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने कई खिलाड़ी, टीम के मालिक, मैनेजर समेत कई अधिकारियों को इसमें लिप्त पाते हुए कड़ा एक्शन लिया है। इन सभी आरोपियों को बीपीएल के 12वें सीजन में आईसीसी के भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है।

बोर्ड ने अपने बयान में बताया कि, इस जांच को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड इंटेग्रिटी यूनिट (BCBIU) द्वारा संचालित किया गया है। इस जांच में भ्रष्टाचार की गतिविधियां, सट्टेबाजी और जांच में सहयोग ना करने व बाधा उत्पन्न करने के मामले सामने आए हैं। क्रिकबज के मुताबिक बीसीबी ने अपने बयान में बताया,”BCBIU की जांच में यह सामने आया है कि के 12वें सीजन में भ्रष्टाचार, सट्टेबाजी, जांच में सहयोग ना करने और जांच में बाधा उत्पन्न करने के आरोप लगाए गए हैं।”
रिपोर्ट में बोर्ड द्वारा बताया गया कि एक टीम के मैनेजर मोहम्मद लबलुर रहमान को जांज में शामिल अधिकारियों का सहयोग ना करने (Article 2.4.6) और जांच में बाधा उत्पन्न करने (Article 2.4.6) का दोषी पाया गया है। साथ ही एक फ्रेंचाइजी के सह मालिक मोहम्मद तौहिदुल हक तौहीद के ऊपर भी यही आरोप लगे हैं।
एक क्रिकेटर पर भी लिया गया एक्शन
इसके अलावा बीसीबी ने घरेलू क्रिकेटर अमित मोजुमदर और टीम मैनेजर रेजवान कबीर सिद्दिकी को किसी मैच में सट्टेबाजी की गतिविधियों से जुड़े आरोप (Article 2.2.1) में दोषी पाया है। बोर्ड ने कहा कि सभी आरोपियों को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है और आरोपों से जुड़े नोटिस का जवाब देने के लिए 14 दिन का समय दिया गया है।
इसके अलावा ने समीनुर रहमान को बहिष्कृत करने का आदेश जारी किया है। उनको बीपीएल के कई सीजन (9वें, 10वें, 11वें) में भ्रष्ट गतिविधियों में लिप्त पाया गया है। इन आरोपों के तहत उनके ऊपर जांच के बाद कड़ा एक्शन लिया गया है। बोर्ड ने बताया है कि यह जांच सट्टेबाजी, भ्रष्ट गतिविधियां जिसमें खिलाड़ी और एजेंट शामिल थे उसका खुलासा हुआ है। यह बीपीएल में होने वाले मैचों के दौरान सामने आए मामलों से जुड़े मुद्दे हैं।
Khabar Monkey
IPL में हनी ट्रैप का खतरा! खिलाड़ियों के होटल रूम पर सख्ती, BCCI ने टीमों को जारी किया 7 पन्नों का दिशा-निर्देश
आईपीएल 2026 के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने फ्रेंचाइजियों और खिलाड़ियों के लिए सख्त सुरक्षा गाइडलाइन जारी की है। हनी ट्रैप, वेपिंग, होटल रूम में बाहरी लोगों की एंट्री और डगआउट प्रोटोकॉल को लेकर बोर्ड ने सभी टीमों को सतर्क रहने को कहा है।





