1996 की फिल्म ‘जुदाई’ के गाने ‘मुझे एक पल चैन ना आए’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली जसपिंदर नरूला ने हाल ही में इस गाने से जुड़ी एक भावुक याद शेयर की। जस्पिंदर ने बताया इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त मोना कपूर को श्रीदेवी और बोनी कपूर के रिश्ते का सच पता चल गया था और वो स्टूडियो के बाहर रो रही थीं।

बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि मोना कपूर ने उनसे एक बार कहा था कि जब वह बोनी की फिल्म के लिए यह गाना रिकॉर्ड कर रही थीं, उसी वक्त वह स्टूडियो के बाहर बैठकर रो रही थीं। वजह थी बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते की खबर, जिसने उनके परिवार को गहरा दुख पहुंचाया था।
जसपिंदर ने बताया कि गाना रिकॉर्ड करने से पहले उन्हें फिल्म की कहानी और गाने का पूरा सिचुएशन समझाया गया था। सिंगर ने कहा, “मुझे बताया गया कि यह गाना श्रीदेवी पर फिल्माया जाएगा। उन्होंने फिल्म की कहानी समझाई कि किस तरह पैसे के लिए वह अपने पति अनिल कपूर की दूसरी शादी करवा देती हैं।”
यह भी पढ़ें:
जस्पिंदर ने यह भी खुलासा किया कि उस समय वह गंभीर कान की समस्या से जूझ रही थीं, फिर भी उन्होंने यह गाना रिकॉर्ड किया। उन्होंने कहा, “मेरे कान में म्यूकस भर गया था और एक कान पूरी तरह बंद हो चुका था। काफी मुश्किलों के बीच मैंने यह गाना गाया था।”
सिंगर ने आगे बताया कि गाने की रिकॉर्डिंग के बाद सिंगर हरिहरन उनसे मिले और उनकी जमकर तारीफ की। जस्पिंदर के मुताबिक, “हरिहरन जी ने मुझसे कहा था, ‘आप अब तक कहां थीं? हम आपको इतने समय से टीवी पर देख रहे हैं। आपने इंडस्ट्री में अभी कदम रखा है, लेकिन आपको बहुत पहले आ जाना चाहिए था।” सिंगर ने यह भी बताया कि उसी दौरान उनकी मुलाकात श्रीदेवी से दो-तीन बार हुई थी।
Khabar Monkey
कई साल बाद जब जसपिंदर की मोना कपूर से गहरी दोस्ती हुई, तब इस गाने से जुड़ी एक बेहद भावुक सच्चाई सामने आई। सिंगर ने बताया कि एक बातचीत के दौरान मोना कपूर ने उन्हें उस दौर का अपना दर्द साझा किया था।
जस्पिंदर के मुताबिक, मोना ने बताया कि जिस समय वह यह गाना रिकॉर्ड कर रही थीं, उसी दौरान वह अपनी निजी जिंदगी के मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उस बातचीत के बाद इस गाने का मतलब और उससे जुड़ी यादें उनके लिए पूरी तरह बदल गईं।
सिंगर ने कहा, “मैं मोना कपूर के काफी करीब थी। बाद में उन्होंने मुझे बताया कि जब मैं यह गाना रिकॉर्ड कर रही थी, उस समय उनकी जिंदगी में क्या चल रहा था। किसी का घर बस रहा था, तो किसी का टूट रहा था।”
जसपिंदर ने आगे मोना कपूर की बात याद करते हुए कहा, “उन्होंने मुझसे कहा था, ‘तुम अंदर गाना गा रही थीं और मैं बाहर सुपर साउंड स्टूडियो की सीढ़ियों पर बैठकर रो रही थी, जब मुझे सब पता चला।’ उसी दौरान उन्हें के बारे में पता चला था।”
बता दें कि इससे पहले बोनी कपूर ने चंदा कोचर के यूट्यूब चैनल पर बातचीत में स्वीकार किया था कि उन्होंने मोना कपूर को अपने और श्रीदेवी के रिश्ते के बारे में सब कुछ बता दिया था। मोना और बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर के माता-पिता थे।





