पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार बंगाल की सत्ता पर कब्जा करते हुए 206 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया। वहीं, पिछले 15 सालों से राज कर रही ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस को सिर्फ 81 सीट ही मिली। इन चुनावी नतीजों के आने के बाद बॉलीवुड और टीवी की कई मशहूर हस्तियों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया। अब इसमें देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी शामिल हो गया है।
Khabar Monkey

दरअसल, देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (MB) और राहुल गांधी (RG) का नाम लिए उन पर निशाना साधा है। ‘गोपी बहू’ ने अपने पोस्ट में लिखा, “अगर मैंने कभी किसी राजनेता से नफरत की है, तो वो यही हैं। आरजी (राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए) और उसकी गैंग से भी ज्यादा। असल में, मुझे लगता है कि आरजी एक अच्छे इंसान है, जिनका सेंस ऑफ ह्यूमर बहुत बढ़िया है और यह बात हर बार केंद्र के फायदे में ही जाती है।”
यह भी पढ़ें:
इसके आगे उन्होंने लिखा, “एमबी (ममता बनर्जी की तरफ इशारा करते हुए) और उसकी गैंग, टाटा। अब डब्ल्यूबी (वेस्ट बंगाल की तरफ इशारा) में आपकी शक्ल कभी नहीं देखनी। डब्ल्यूबी ने इतने सालों तक जो सबसे बुरा सपना झेला है, वो तुम ही हो। बदलाव की जरूरत थी, सो बदलाव हो गया। अब कोई ‘रुम्बा-तुम्बा-जुम्बा’ नहीं। अब तो बस ‘ढिंका चिका, ढिंका चिका’ चलेगा।”
विवेक अग्निहोत्री ने भी किया पोस्ट
‘द बंगाल फाइल्स’ फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी ममता बनर्जी की हार पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, “अब फिर कभी नहीं। जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दूं कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ की रिलीज के बाद ममता बनर्जी ने बंगाल में मुझे पूरी तरह से बैन कर दिया था। फिल्म को सिनेमा हॉल से हटा दिया गया था और उन्होंने कहा था कि मुझे बंगाल में घुसने भी नहीं दिया जाएगा।
पिछले साल उन्होंने पश्चिम बंगाल में ‘द बंगाल फाइल्स’ पर पूरी तरह से बैन लगा दिया था। हमारे ट्रेलर लॉन्च को रोक दिया गया था। हम पर हमला किया गया और मारपीट की गई। मेरे खिलाफ दर्जनों एफआईआर दर्ज की गईं। बंगाल में मुझे पूरी तरह से दरकिनार कर दिया गया था। मैं गवर्नर से अपना अवॉर्ड लेने भी नहीं जा पाया।
लेकिन हमने कभी हार नहीं मानी। इन चुनावों के दौरान हमने यह सुनिश्चित किया कि ‘द बंगाल फाइल्स’ को पूरे बंगाल में (गुपचुप तरीके से) ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाया जाए। मुझे खुशी है कि हमने हार नहीं मानी और अपने छोटे से तरीके से ही सही, लेकिन लड़ाई लड़ी। आखिरकार… यह अभूतपूर्व जीत मिली। बंगाल के लोगों को बधाई। अब आप बिना किसी डर के, सिर ऊंचा करके चल सकते हैं।”
यह भी पढ़ें:





