बुधवार, 14 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
IND vs WI: हैदराबाद में आज छक्कों की बरसात! चौथे टी20 में टूट सकते हैं ये 3 बड़े रिकॉर्ड​ | SIM Card Fraud Alert! SIM कार्ड को लेकर सख्त हुए नियम, लापरवाही पर 3 साल की जेल या 50 लाख रुपये तक जुर्माने का खतरा​ | कच्चे तेल ने भारत की टेंशन बढ़ाई, चार साल बाद 10% से ज्यादा थोक महंगाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘जेल में होगी पार्टी…’, मौत से पहले शिवा और श्रद्धा के बीच का ऑडियो वायरल, 3 मिनट तक क्या हुई बात?​

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई 28 वर्षीय करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी सुलझ नहीं सका है. पहले सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट के बाद अब शिवा शर्मा और उनकी लिवइन […]

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई 28 वर्षीय करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का रहस्य घटना के 5 दिन बीत जाने के बाद भी सुलझ नहीं सका है. पहले सीसीटीवी फुटेज और व्हाट्सएप चैट के बाद अब शिवा शर्मा और उनकी लिवइन पार्टनर मॉडल श्रद्धा दुबे के बीच हुई बातचीत का 2 मिनट 9 सेकंड का एक ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस ऑडियो ने मामले में कई नए और सनसनीखेज मोड़ ला दिए हैं.

सामने आए वायरल ऑडियो में श्रद्धा दुबे और शिवा शर्मा के बीच तीखी झड़प और विवाद स्पष्ट सुना जा सकता है. ऑडियो में शिवा शर्मा के घर से बाहर जाने को लेकर श्रद्धा दुबे भारी बवाल खड़ा करती सुनाई दी.ऑडियो में श्रद्धा किसी ‘संजय सर’ का नाम लेकर शिवा को धमकी देती सुनाई दे रही है. वह कहती है कि वह ‘संजय सर’ से उसकी शिकायत करेगी और उसे सबक सिखाएगी. ऑडियो क्लिप में श्रद्धा द्वारा शिवा को जेल भिजवाने और उसके बाद ‘जेल में पार्टी करने’ जैसी खौफनाक बातें कहने का दावा किया जा रहा है.

मां के आरोपों पर लगी मुहर, रसूख और ब्लैकमेलिंग का खेल उजागर

शिवा शर्मा की मां रंजना शर्मा ने शुरुआत में ही श्रद्धा दुबे पर उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और रसूखदार लोगों के नाम पर ब्लैकमेल करने के गंभीर आरोप लगाए थे. इस वायरल ऑडियो ने शिवा की मां द्वारा लगाए गए उन आरोपों को काफी हद तक मजबूती दी है, जिसमें उन्होंने कहा था कि श्रद्धा बड़ेबड़े अधिकारियों और नेताओं का डर दिखाकर शिवा को झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां देती थी.

श्रद्धा दुबे का नाम पहले से ही शहर के कई रसूखदार और प्रभावशाली लोगों से जोड़ा जाता रहा है. अब वायरल ऑडियो में श्रद्धा द्वारा लिया गया ‘संजय सर’ का नाम पुलिस और आम जनता के बीच बड़ा पहेली बना हुआ है.

5 दिन बाद भी कातिल फरार, पुलिस ने 2525 हजार का रखा इनाम

घटना को 5 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन लखनऊ पुलिस मुख्य आरोपियों की गिरेबां तक पहुंचने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है. लखनऊ कमिश्नरेट पुलिस ने शिकंजा कसते हुए मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और उनके ड्राइवर पर 2525 हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की 6 विशेष टीमें बनाई गई हैं जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. भारीभरकम पुलिस बल, सीसीटीवी फुटेज, चैट और ऑडियो सबूत होने के बावजूद घटना के 5 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY