शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दिल दुरुस्त, ब्लड शुगर कंट्रोल…सर्दियों का फल सिंघाड़ा सेहत के लिए कितना फायदेमंद?​ | बदलते मौसम में बच्चों की सेहत का रखें खास ख्याल​ | अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकी असमिया फिल्म ‘आदिशक्ति’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिसने भी बागेश्वर बाबा की कथा करवाई, वह चुनाव हारा है… दिग्विजय सिंह ने कसा तंज, हिंदुत्व पर भी बोले​

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लेते हुए तंज कसा है. दिग्विजय ने कहा कि जिसने भी बागेश्वर बाबा की कथा कराई है, वह चुनाव हारा है. दिग्विजय जब यह सब बोल रहे थे, उस समय उनकी पत्नी […]

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम लेते हुए तंज कसा है. दिग्विजय ने कहा कि जिसने भी बागेश्वर बाबा की कथा कराई है, वह चुनाव हारा है. दिग्विजय जब यह सब बोल रहे थे, उस समय उनकी पत्नी अमृता राय का रिएक्शन भी कैमरे में कैद हो गया.

दरअसल दिग्विजय सिंह ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ पर है. इसके लिए वह उज्जैन से अयोध्या तक का सफर तय करेंगे. इस दौरान जब वह प्रेस वार्ता कर रहे थे, तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुझे जानकारी मिली है कि हमारे छतरपुर के बागेश्वर महाराज हमारे रिश्तेदार राजा भैया के यहां कथा कराने पहुंचे हैं.

दिग्विजय की पत्नी ने टोका

दिग्विजय ने जैसे ही राजा भैया का नाम लिया, बगल में बैठीं उनकी पत्नी अमृता राय के चेहरे पर हैरानी के भाव दिखे. अमृता ने दिग्विजय को हाथ से टोकते हुए रोकना चाहा. इसके बाद दिग्विजय ने बात संभालते हुए कहा कि बागेश्वर महाराज ने जिस जगह रामकथा करवाई है, वह सब चुनाव हारे हैं.

दिग्विजय ने कहा कि अच्छा है कि भारतीय जनता पार्टी जितनी जगह बागेश्वर महाराज की कथा कराए. दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी के रिएक्शन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

हिंदुत्व नफरत फैलाता है दिग्विजय

शुक्रवार को ललितपुर पहुंचे दिग्विजय सिंह ने हिंदू धर्म पर भी विवादित बयान दिया. दिग्विजय ने कहा कि हिंदुत्व ध्रुवीकरण करता है, नफरत फैलाता है, दूसरे धर्मों के खिलाफ बोलता है.

दिग्विजय ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘पहली बात तो यह है कि हिंदू शब्द फारसी शब्द है. सिंधु नदी के इस पार रहने वालों को हिंदू बोलते थे. हमारा हजारों वर्षों से तो सनातन धर्म चला आ रहा है. न हिंदू धर्म था और न हिंदुत्व था. मूल रूप से सिंधु नदी के इस पार रहने वालों को हिंदू कहते थे. सनातन धर्म प्रेम, सद्भाव, सत्य, अहिंसा, करुणा और दया का एक प्रतीक है, जबकि हिंदुत्व ध्रुवीकरण करता है, नफरत फैलाता है, दूसरे धर्मों के खिलाफ बोलता है.

दिग्विजय सिंह ने कहा, ‘यह सनातन धर्म नहीं है. सनातन धर्म की सही परिभाषा तो वह है जो मैंने आपको पहले बताई थी और हजारों वर्षों से हम उसका पालन कर रहे हैं. हम तो पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं. यह एक सनातन धर्म है.’

राजा भैया के रिश्तेदार हैं दिग्विजय

दिग्विजय सिंह और राजा भैया के रिश्तेदारी की चर्चा आए दिन होती रहती है. राजा भैया कई बार राघौगढ़ किले पर होने वाले कार्यक्रमों में नजर आते रहते हैं. बागेश्वर बाबा भी राघौगढ़ किले पर जा चुके हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY