जापान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.4 दर्ज की गई है. भूकंप का केंद्र सैनरिकु के तट से लगभग 100 किलोमीटर दूर पानी में था. भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर आंकी गई है. इस झटके के बाद जापान हाई अलर्ट पर है. जापान मौसम विभाग का कहना है कि कुछ इलाकों में सुनामी की लहर भी उठी है. विभाग के मुताबिक मियाको बंदरगाह में सुनामी की एक लहर 80 सेंटीमीटर जितनी ऊंची दर्ज की गई है.

विभाग का कहना है कि इन दो इलाकों में भी जल्द ही सुनामी की लहरें उठ सकती हैं. ये दो इलाके हैं-होक्काइडो और इवाते.
जापान के सरकारी प्रसारक एनएचके का कहना है कि मौसम वैज्ञानिकों ने जापान के मुख्य द्वीप के उत्तरी भाग में स्थित आओमारी प्रांत तट से 50 किमी दूर पर सुनामी देखी है. यही वजह है कि जापान को हाई अलर्ट पर रखा गया है. सुनामी के अलर्ट के बाद समंदर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जहाजों को तटों की ओर भागते हुए देखा जा रहा है.
Earthquakes have struck Hokkaido, Aomori, and Iwate in Japan, with a tsunami warning currently in effect.
Fishing vessels are evacuating offshore.
A 7.4 magnitude quake occurred offshore at a depth of 10 km, with a tsunami warning of 3m for Iwate and Hokkaido. pic.twitter.com/NWdExi4sz1
— Visegrád 24 (@visegrad24) April 20, 2026
इधर, भूकंप के तेज झटके के बाद जापान में परमाणु ऊर्जा संयंत्र की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. रिपोर्ट के मुताबिक स्थानीय वैज्ञानिक ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में किसी भी प्रकार की असामान्यताओं की जांच कर रहे हैं.
जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची ने लोगों से ऊंची जगहों पर जाने के लिए कहा है. उन्होंने इस संकट के समय आम नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की है.
जापान में भूकंप के इतने झटके क्यों?
जापान में इस साल 6 तीव्रता से ज्यादा के 3 झटके महसूस किए गए हैं. 2025 में भूकंप के 1500 से ज्यादा झटके जापान में महसूस किए गए थे. सवाल है कि जापान में आखिर भूकंप के इतने झटके महसूस क्यों किए जाते हैं?
दरअसल, जापान 4 बड़े टेक्टॉनिक प्लेटों पर बसा एक मुल्क है, जो प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है. यहीं पर धरती के नीचे की प्लेटें लगातार आपस में जोड़-तोड़ करती रहती हैं. यही वजह है कि यहां हर साल करीब 1500 भूकंप दर्ज होते हैं.
Earthquakes have struck Hokkaido, Aomori, and Iwate in Japan, with a tsunami warning currently in effect.




