बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ट्रेलर मंगलवार को लॉन्च किया गया, जहां उनसे फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज द्वारा रणवीर सिंह के खिलाफ जारी किए गए ‘असहयोग निर्देश’ पर सवाल किया गया। बता दें कि रणवीर को यह नोटिस फरहान अख्तर की फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर निकलने के बाद जारी किया गया था। इस पर चलिए आपको बताते हैं कि कंगना ने क्या कहा।

क्या बोलीं कंगना रनौत?
कंगना ने कहा, “आप मुझसे पूछ रहे हैं, मुझे तो सभी ने बैन कर रखा है। तो मैं ये कहना चाहूंगी कि जब आपकी हैसियत बढ़ती है, तो आपके दुश्मन भी बढ़ते हैं। अब ऐसा नहीं हो सकता कि आपकी हैसियत बढ़े और दुश्मन न बढ़े। तो अब रणवीर सिंह को सोचना चाहिए कि आज क्या हैसियत है उनकी की इतने दुश्मन है।”
Khabar Monkey
यह भी पढ़ें:
कंगना ने आगे कहा, “अच्छा है… जिंदगी में जब आप आगे बढ़ते हैं तो कई तरह की रास्ते में रुकावटें भी आती हैं। सफर हमेशा आसान नहीं होता। मेरे साथ भी ऐसा कई बार हुआ है, लेकिन इसके बावजूद मेरा करियर ठीक चल रहा है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। आखिर में सब कुछ ठीक हो ही जाता है।”
कंगना को नहीं करना पड़ा बैन का सामना
बता दें कि 2020 में कंगना रनौत को फिल्म इंडस्ट्री से काफी विरोध का सामना करना पड़ा था, जब उन्होंने दावा किया था कि उनके साथी एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या का संबंध इस बात से है कि फिल्म इंडस्ट्री में उनके साथ एक बाहरी व्यक्ति जैसा बर्ताव किया जाता था।
उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि वह भी सालों तक फ़िल्म इंडस्ट्री में भाई-भतीजावाद की शिकार रहीं, जब तक कि उन्होंने अपनी एक अलग पहचान नहीं बना ली। हालांकि, कंगना को ‘फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज’ की तरफ से कभी बैन का सामना नहीं करना पड़ा।
बता दें कि कंगना रनौत की अगली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है, जिसमें कुछ नर्सों ने कामा अस्पताल में सर्जरी और इलाज जारी रखकर 400 से ज्यादा लोगों की जान बचाई थी। उनके बैनर ‘मणिकर्णिका फिल्म्स’ द्वारा सह-निर्मित यह फ़िल्म 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
यह भी पढ़ें:












