रविवार, 16 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
UP: सहारनपुर में 4.10 करोड़ की स्मैक बरामद, दो दिरफ्तार… बरेली से लाकर करते सप्लाई​ | स्किन टाइप के हिसाब से कौन से फूड्स खाएं? जानें सही डाइट​ | UP में पुलिस ही सुरक्षित नहीं है…IPS की मां की हत्या पर अखिलेश ने योगी सरकार पर बोला हमला​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जबलपुर में 75 साल की बुजुर्ग मां को बीच सड़क घसीटा, बाल पकड़े और बरसाए थप्पड़, CCTV फुटेज देख कांप उठेगी रूह​

Jabalpur Crime News: जिस मां ने 9 महीने तक अपनी कोख में रखकर न जाने कितनी तकलीफें सहीं और सोचा था कि बुढ़ापे में बेटा उसकी लाठी का सहारा बनेगा, उसी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. जब मां को जीवन के इस पड़ाव पर सुरक्षा, प्यार और सम्मान की सबसे सख्त […]

Jabalpur Crime News: जिस मां ने 9 महीने तक अपनी कोख में रखकर न जाने कितनी तकलीफें सहीं और सोचा था कि बुढ़ापे में बेटा उसकी लाठी का सहारा बनेगा, उसी बेटे ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. जब मां को जीवन के इस पड़ाव पर सुरक्षा, प्यार और सम्मान की सबसे सख्त जरूरत थी, तब पूत ही कपूत बनकर जल्लाद की तरह उसे यातनाएं देने लगा. मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित रांझी थाना क्षेत्र से एक बेटे द्वारा अपनी 75 वर्षीय वृद्ध मां को सड़क पर घसीटघसीटकर बेरहमी से पीटने का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है. इस बर्बरता का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

यह हृदयविदारक घटना रांझी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 78, महर्षि वाल्मीकि वार्ड स्थित अशोक विहार कॉलोनी की है. शुक्रवार की सुबह करीब 9 बजकर 19 मिनट पर 75 वर्षीय बुजुर्ग मां मित्रा विश्वकर्मा अपने घर से निकलकर पड़ोस की तरफ जा रही थीं.

CCTV फुटेज के अनुसार, ठीक एक मिनट बाद बुजुर्ग मां डर के मारे वापस अपने घर की ओर भागती हुई दिखीं. उनके पीछे उनका शराबी बेटा राजू विश्वकर्मा तेजी से दौड़ता हुआ आया. बेटे ने बीच सड़क पर ही असहाय वृद्ध मां को दबोच लिया, उनके बाल पकड़े और बेरहमी से जमीन पर घसीटते हुए मुंह पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगा. ममता को शर्मसार कर देने वाले इस मंजर के दौरान वहां से गुजर रहे कुछ लोग मूकदर्शक बने रहे, जिससे यह सवाल भी उठता है कि क्या समाज की संवेदनाएं पूरी तरह समाप्त हो चुकी हैं.

पड़ोसियों का आरोप: शराब पीकर रोज करता है मारपीट और धमकी

घटना के गवाह और स्थानीय निवासी सोमेश सोनी ने बताया कि राजू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा और अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट शुरू कर दी. जब मां जान बचाकर बाहर भागीं, तो वह उन्हें घसीटते हुए सड़क पर ले आया और वहां भी बर्बरता की. पड़ोसी ने बताया कि जब वे बीचबचाव करने और उसे समझाने पहुंचे, तो उसने उनके साथ भी गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी दी. उसका रोज का काम शराब पीना, अवैध वसूली करना और लोगों को डरानाधमकाना है. रांझी थाने में उसके खिलाफ पहले से कम से कम चार शिकायतें दर्ज हैं, लेकिन पुलिस की ओर से पूर्व में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई.

स्थानीय निवासियों का कहना है कि उनके पास इस पूरी बर्बरता का डिजिटल साक्ष्य और CCTV फुटेज मौजूद है, जिसे वे पुलिस जांच के लिए सौंपने को तैयार हैं ताकि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिल सके.

इलाके में भारी आक्रोश, पुलिस ने दिया कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन

इस अमानवीय घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी गुस्सा और डर का माहौल है. निवासियों ने पुलिस प्रशासन से पीड़िता का तत्काल मेडिकल परीक्षण कराने, घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित करने और बुजुर्ग महिला को त्वरित सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है.

मामला तूल पकड़ने के बाद रांझी थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि मारपीट का वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ चुका है और तत्काल पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया है. थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि आरोपी राजू विश्वकर्मा के खिलाफ कानून के तहत ऐसी नजीर बनने वाली और कठोरतम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में कोई भी अपने वृद्ध मातापिता के साथ ऐसी हैवानियत करने की हिम्मत न कर सके.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY