Viral

छत्तीसगढ़ में युवक का अनोखा विरोध, अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर जताई नाराजगी

Missing Property File Protest : छत्तीसगढ़ से एक अनोखे विरोध का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यहां एक युवक ने सरकारी अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

छत्तीसगढ़ में युवक का अनोखा विरोध, अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर जताई नाराजगी
छत्तीसगढ़ में युवक का अनोखा विरोध, अफसर की टेबल पर बादाम बिखेरकर जताई नाराजगी

युवक का आरोप है कि उसकी प्रॉपर्टी से जुड़ी फाइल पिछले एक साल से गायब है, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस अनोखे विरोध ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

छत्तीसगढ़ के युवक का अनोखा विरोध

यह घटना तिफरा हाउसिंग बोर्ड ऑफिस की बताई जा रही है, जहां तरुण साहू नाम के युवक ने यह कदम उठाया। तरुण का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले एक ईडब्ल्यूएस फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब तक उसका म्यूटेशन नहीं हो पाया है।

अधिकारियों का कहना है कि उसकी फाइल “गुम” हो गई है, जिसकी वजह से प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही। कई बार दफ्तर के चक्कर लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं मिला, तो युवक ने यह प्रतीकात्मक तरीका अपनाया।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने कमेंट कर किया युवक का समर्थन

में देखा जा सकता है कि युवक अफसर की टेबल पर बादाम फैलाता है, जो आमतौर पर याददाश्त बढ़ाने से जोड़े जाते हैं। इसके जरिए उसने विभाग पर तंज कसा कि उन्हें अपनी “याददाश्त सुधारने” की जरूरत है।

यह वीडियो पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग सरकारी तंत्र की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे आम लोगों की परेशानी का प्रतीक बताया है और जिम्मेदार अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply