मंगलवार, 15 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बारिश के मौसम में त्वचा हो जाती है खिंची-खिंची, ये 5 चीजें दिखाएंगी कमाल​ | ग्रेनो: सड़क पार कर रहा था युवक, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर; हवा में 3 फीट उछला​ | EV में भी 200 किमी तक चलेंगी ये पेट्रोल कारें, Volvo ने उतारीं हाइब्रिड SUVs​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

प्रयागराज में सपा नेता की हत्या, बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली; मचा हड़कंप​

संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार को एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र की है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के ऊपर फायरिंग की. इसमें वह गंभीर रूप से […]

संगम नगरी प्रयागराज में मंगलवार को एक सपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह वारदात गंगानगर जोन के हंडिया क्षेत्र की है. वारदात की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता के ऊपर फायरिंग की. इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे.

आनन फानन में उन्हें एसआरएन अस्पताल ले जताया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. मृत सपा नेता की पहचान मुंगराव गांव के रहने वाले जिला सचिव एवं पूर्व ग्राम प्रधान पवन यादव के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक बदमाशों ने घात लगाकर इस वारदात को अंजाम दिया है. हमलावर हंडिया खास थाने से 500 मीटर की दूरी पर उनका इंतजार कर रहे थे.

सूचना मिलते मचा हड़कंप

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. आनन फानन में तमाम आला अफसर मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना के बाद फोरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने इस वारदात के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई है. आशंका है कि वारदात इस वारदात के लिए कई दिनों से पवन यादव की रैकी कर रहे थे. फिलहाल पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है.

खबर अपडेट हो रही है….

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY