सोमवार, 14 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बेटे को पढ़ाने के लिए छोड़ी दो-दो सरकारी नौकरी… अब उसी ने तोड़ दी बुजुर्ग पिता की टांग, कमरे में किया बंद​ | Vodafone Idea Loan: ₹35,000 करोड़ जुटाने की तैयारी में Vi, SBI ने रखी ये बड़ी शर्तें​ | प्रेमिका ने फोन कर प्रेमी को बुलाया… फिर पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, हत्या में किसने दिया साथ?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

घर बैठे कैसे मंगाएं लालबागचा राजा का प्रसाद? जानें क्या है पूरा तरीका​

लालबागचा राजा महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का सबसे बड़ा अट्रैक्शन पॉइंट है और मुंबई के सबसे मशहूर गणेश पंडालों में से एक है. यहां बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर अलगअलग क्षेत्रों की हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए आती हैं. पूरे गणेश उत्सव के दौरान यहां हर दिन भारी भीड़ जुटती है. सीधे तौर पर कहा […]

लालबागचा राजा महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी का सबसे बड़ा अट्रैक्शन पॉइंट है और मुंबई के सबसे मशहूर गणेश पंडालों में से एक है. यहां बॉलीवुड सेलिब्रिटी से लेकर अलगअलग क्षेत्रों की हस्तियां बप्पा के दर्शन के लिए आती हैं. पूरे गणेश उत्सव के दौरान यहां हर दिन भारी भीड़ जुटती है. सीधे तौर पर कहा जाए तो इतने भक्त जुटते हैं कि तिल रखने भर तक की जगह नहीं होती है. यहां दर्शन करने न भी पहुंच पाएं तो ऑनलाइन आप गणपति बप्पा का प्रसाद मंगवा सकते हैं.

भादप्रद महीने में गणेश चतुर्थी को बप्पा के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. ये पूरे दस दिन का उत्सव होता है. इस दौरान देशभर में जबरदस्त सेलिब्रेशन होता है. भव्य पंडालों के साथ ही लोग घर में बप्पा का स्वागत करते हैं. मुंबई का लालबागचा राजा पंडाल को लेकर तो भक्तों में दीवानगी देखने को मिलती है. जान लेते हैं ऑनलाइन प्रसाद मंगाने का प्रोसेस.

कब से शुरू है गणेश उत्सव?

लालबागचा राजा की पहली झलक 11 सितंबर 2026 को सामने आ चुकी है. हर बार की तरह भक्त उन्हें देखकर निहाल हो गए. इस पंडाल की शुरुआत 1934 में की गई थी. 14 सितंबर 2026 को गणेश चतुर्थी है और इसी दिन से लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लालबाग मार्केट में इस साल के पहले दर्शन होना शुरू हो जाएंगे.

ऑनलाइन कैसे मंगाएं प्रसाद?

लालाबागचा राजा का प्रसाद अगर ऑनलाइन मंगवाना हो तो इसके लिए श्रद्धालुओं को मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना चाहिए या फिर अधिकृत डिलीवरी प्लेटफॉर्म के माध्यम से लालबागचा राजा प्रसाद ऑनलाइन ऑर्डर कर सकेंगे. प्रसाद में दो लड्डू होते हैं, जो सिर्फ पास की जगहों के लिए है. दूर के लिए मेवा का प्रसाद होता है.

हालांकि इस साल अभी तक किसी भी तरह की डिटेल अभी शेयर नहीं की गई हैं. उत्सव शुरू होने के बाद जब सेवाएं ऑनलाइन एक्टिव हो जाएंगी तब आप प्रसाद ऑर्डर कर सकते हैं. इसके लिए आपक लालबागचा राजा की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि होम डिलीवरी के विकल्प सक्रिय किए गए हैं या नहीं.

यहां देखें पहली झलक

View this post on Instagram

A post shared by LalbaugchaRaja

कब तक चलेगा उत्सव?

लालबागचा राजा गणेशोत्सव मंडल का ये 93वां वर्ष है. हर साल की परंपरा के अनुसार, लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल इस साल भी सोमवार, 14 सितंबर से शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 तक भाद्रपद गणेशोत्सव बहुत उत्साह के साथ मनाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY