मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Delhi Crime News: गले में चुन्नी, घर में लाश… दिल्ली में 12वीं की छात्रा की मौत, मर्डर या सुसाइड?​ | Karwa Chauth 2026: छलनी से लेकर मिट्टी के करवा तक, करवा चौथ पूजन की थाली घर पर इस तरह करें डेकोरेट​ | UP में DGP राजीव कृष्ण का बड़ा एक्शन, 9 जिलों के 10 थानाध्यक्षों पर कार्रवाई के निर्देश; वजह क्या?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Jio Listing से पहले अंबानी को मिली गुड न्यूज, इस मामले में कंपनी बनी नंबर-1​

रिलायंस जियो की लिस्टिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. बुधवार को करीब 10 बजे कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी. उससे पहले मुकेश अंबानी को एक और गुड न्यूज मिल गई है. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में 27.13 लाख मोबाइल ग्राहक […]

रिलायंस जियो की लिस्टिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. बुधवार को करीब 10 बजे कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो जाएगी. उससे पहले मुकेश अंबानी को एक और गुड न्यूज मिल गई है. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में 27.13 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े. यह भारती एयरटेल के 26.92 लाख नए ग्राहकों से अधिक है. भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण के मासिक आंकड़ों के मुताबिक, सितंबर में वोडाफोन आइडिया ने 5.50 लाख और सार्वजनिक क्षेत्र की भारत संचार निगम लिमिटेड ने 6.26 लाख मोबाइल ग्राहक जोड़े. सितंबर के अंत में जियो के मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 51.11 करोड़ हो गई, जबकि एयरटेल के ग्राहक 49.43 करोड़ रहे. वोडाफोन आइडिया के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 20 करोड़ से अधिक और बीएसएनएल की 9.43 करोड़ रही. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर किस तरह के आंकड़े सामने आए हैं…

जियो की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा

आंकड़ों के मुताबिक, देश में वायरलेस मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या सितंबर के अंत में 65.74 लाख बढ़कर करीब 130 करोड़ हो गई, जो अगस्त के अंत में 129.34 करोड़ थी. इस दौरान मासिक वृद्धि दर 0.51 प्रतिशत रही. मोबाइल ग्राहक बाजार में जियो की हिस्सेदारी सर्वाधिक 39.32 प्रतिशत रही. इसके बाद एयरटेल की 38.02 प्रतिशत और वोडाफोन आइडिया की 15.39 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. मोबाइल और फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस कनेक्शन सहित देश में वायरलेस ग्राहकों की कुल संख्या सितंबर में 69.41 लाख बढ़कर 131.92 करोड़ हो गई. वहीं, वायरलाइन कनेक्शन सहित कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 136.79 करोड़ पहुंच गई. सितंबर के अंत में सक्रिय वायरलेस मोबाइल ग्राहकों की संख्या 121.28 करोड़ थी. इस दौरान 1.68 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सुविधा के लिए अनुरोध किया.

इस मोर्चे पर एयरटेल आगे

ट्राई के आंकड़ों के मुताबिक, देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या अगस्त के 110.12 करोड़ से बढ़कर सितंबर में 110.77 करोड़ हो गई. इसमें मासिक आधार पर 0.59 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई. वहीं, मशीनटूमशीन मोबाइल कनेक्शन की संख्या बढ़कर सितंबर के अंत में 14.4 करोड़ हो गई जबकि अगस्त 2026 के अंत में यह करीब 14 करोड़ थी. एम2एम कनेक्शन में एयरटेल की हिस्सेदारी सबसे अधिक 61.16 प्रतिशत रही. इसके बाद रिलायंस जियो की 19.29 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया की 16.14 प्रतिशत और बीएसएनएल की 3.41 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. एम2एम कनेक्शन के जरिए स्मार्ट मीटर, वाहन ट्रैकिंग उपकरण और औद्योगिक मशीनें खुद ही डेटा का आदानप्रदान करती हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY