शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दो शादियों का राज छिपाया, तीसरी बार फिर बनी दुल्हन… और लगा गई 16 लाख का चूना, कानपुर का गजब मामला​ | Mutual Fund में SIP और SWP के बीच क्या है असली अंतर? समझें दोनों का पूरा गणित​ | Peru Earthquake News: पेरू में 6.9 तीव्रता का आया भूकंप! दहशत में घरों के बाहर निकले लोग​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में MCA छात्र ने किया सुसाइड, किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला शव​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह छात्र का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई. वह यूनिवर्सिटी में MCA प्रथम वर्ष का छात्र था. घटना की सूचना […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. शुक्रवार सुबह छात्र का शव उसके किराए के कमरे में पंखे से लटका मिला. मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई. वह यूनिवर्सिटी में MCA प्रथम वर्ष का छात्र था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है.

सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी में रहता था छात्र

जानकारी के मुताबिक, शुभम ग्रेटर नोएडा में रहकर गलगोटिया यूनिवर्सिटी से MCA की पढ़ाई कर रहा था. वह रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री सोसाइटी के 22डी टावर में किराए के कमरे में रहता था. शुभम मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के खैर थाना क्षेत्र के मंजूर गांव का रहने वाला था.

बताया जा रहा कि शुक्रवार सुबह काफी देर तक जब शुभम अपने कमरे से बाहर नहीं निकला तो आसपास रहने वाले लोगों को शक हुआ. इसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सोसाइटी पहुंची और कमरे की जांच की. इस दौरान अंदर शुभम का शव पंखे से लटका हुआ मिला.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कमरे में छात्र का शव मिलने से सोसाइटी में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया. इसके बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए पंचायतनामा भरा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने छात्र की पहचान की पुष्टि करने के बाद उसके परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी है.

आत्महत्या की वजह तलाशने में जुटी पुलिस

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में छात्र की मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि शुभम किन परिस्थितियों से गुजर रहा था और उसने आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. थाना प्रभारी के अनुसार, परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है. पुलिस छात्र के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY