गुरुवार, 5 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
हॉस्टल- कॉलेज तक फैला नेटवर्क… दिल्ली एयरपोर्ट का टेक्निकल इंजीनियर निकला गांजा तस्कर, ऑनलाइन हो रही थी सप्लाई​ | UP Employees Bonus: योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया दिवाली गिफ्ट, 30 दिन का बोनस मंजूर, जानें अकाउंट में आएंगे कितने रुपये​ | UP: उम्रकैद और 50 हजार जुर्माना, तीन बच्चों को जहर देकर मारने वाली मां को सजा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रिल काटकर घर में घुसे, फ्रिज में रखा केक खाया; फिर बर्थडे गिफ्ट समेत लाखों का माल ले उड़े चोर… CCTV में कैद​

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में चोरी की एक हैरतंगेज वारदात हुई है. यहां एक बंद मकान में घुसे चोरों ने करीब 40 मिनट में ना केवल लाखों की चोरी को अंजाम दिया, बल्कि फ्रिज में रखा बर्थडे केक भी खा गए. यही नहीं, सोना होने के शक में घर के मंदिर में रखी […]

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में चोरी की एक हैरतंगेज वारदात हुई है. यहां एक बंद मकान में घुसे चोरों ने करीब 40 मिनट में ना केवल लाखों की चोरी को अंजाम दिया, बल्कि फ्रिज में रखा बर्थडे केक भी खा गए. यही नहीं, सोना होने के शक में घर के मंदिर में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति को भी रगड़ के चेक किया. यह पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

घटना बीती रात 8 बजे से 8:40 बजे के बीच की है. पुलिस के मुताबिक यहां नरेंद्रपुर के गरिया जिले में फरताबाद निवासी पृथ्वीराज ने शिकायत दी है. बताया कि घटना के वक्त वह परिवार के साथ बाहर गए थे. वापस लौटे तो उनके घर का दरवाजा खुला मिला. अंदर घुसे तो राधा कृष्ण की वस्त्र फटे हाल में जमीन पर मिले. फ्रिज का दरवाजा भी खुला था और उसमें रखा पत्नी का बर्थडे केक आधा खाया हुआ था. यह देखते ही उन्हें अंदाजा हो गया कि घर में चोरी हुई है.

सीसीटीवी कैद हुई वारदात

पृथ्वीराज के मुताबिक यह वारदात तीन बदमाशों ने मिलकर अंजाम दी है. वह खिड़की की ग्रिल काटकर घर में घुसे और पांच लाख रुपये से अधिक की नकदी, कीमती रत्न, विदेशी डॉलर और पत्नी को बर्थडे पर मिले कीमती उपहार समेट ले गए. उन्होंने बताया कि बदमाशोंघर में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ढूंढने की कोशिश की, लेकिन नहीं असफल रहे. इसलिए पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है.

चोरों ने सबसे पहले खाया केक

फुटेज देखने से पता चलता है कि घर में घुसने के बाद चोर सीधे फ्रिज की ओर गए और इसमें रखा पत्नी का बर्थडे केक खा गए. फिर करीब 40 मिनट में एक एक कमरे को खंगाला. इस दौरान आलमारियों में रखी नगदी, डॉलर कीमती सामान समेत लाखों का माल समेट कर मुख्य दरवाजे से फरर हो गए. इस दौरान घर में रखी राधा कृष्ण की मूर्ति को देखकर उन्हें लगा कि यह सोने की हो सकती है. इसलिए चोरों ने मूर्ति को पहनाए कपड़े फाड़कर उसे जमीन पर घिसने की भी कोशिश की.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY