शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
दिल्ली प्रदर्शन को लेकर लखनऊ में हाई अलर्ट, रेलवे-बस स्टैंड पर पुलिस तैनात, ACP-DCP को सतर्क रहने के निर्देश​ | CJP Protest: दिल्ली में 11 अक्टूबर को फिर जंतर-मंतर जाएगी कॉकरोच जनता पार्टी, संगठन प्रभारी अजिंक्य शिंदे का ऐलान​ | आपकी सेफ्टी के लिए हेलमेट बैंक की शुरुआत… BSI और SRM विश्वविद्यालय के बीच MoU पर साइन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गोरखपुर में हुई 308 पहियों वाले ‘महाबली’ की एंट्री… तो टोल प्लाजा पर बनानी पड़ी नई सड़क, देखने उमड़ी भीड़​

Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 308 पहिए वाला ट्रक आया है. ये ट्रक 100 फीट लंबे और 200 टन से अधिक वजन के बॉयलर लेकर चल रहा है. बॉयलर को ओडिशा से बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में ट्रक से पहुंचाया जा रहा है. ये ट्रक बेल्जियम से समुद्री रास्ते […]

Gorakhpur 308 Wheel Truck: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में 308 पहिए वाला ट्रक आया है. ये ट्रक 100 फीट लंबे और 200 टन से अधिक वजन के बॉयलर लेकर चल रहा है. बॉयलर को ओडिशा से बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट में ट्रक से पहुंचाया जा रहा है. ये ट्रक बेल्जियम से समुद्री रास्ते से आया है. 308 पहिए वाले विशाल मल्टी एक्सल हाइड्रोलिक ट्रक के लिए गोरखपुर में टोल प्लाजा के किनारे एक लेन की सड़क बनानी पड़ी.

इसके बाद धीरेधीरे इस ट्रक को पर कराया गया. इस ट्रक को देखकर लोगों ने उसके फोटो क्लिक करने के साथ सैल्फी भी ली. ट्रक पर 200 टन से ज्यादा वजन होने के कारण 1 दिन में ट्रक 10 से 15 किलोमीटर की दूरी ही तय कर पा रहा है. जब लोगों में इस ट्रक को देखा तो वहां लोगों को भीड़ इक्कठा हो गई. इसको देखकर लोगों ने कहा कि उन्होंने पहली बाद हमने इतना बड़ा ट्रक देखा है.

सड़क को काफी मजबूत बनाया गया

गोरखपुरवाराणसी हाईवे पर भीटहा टोल प्लाजा के पास ट्रक को पार कराने में मुश्किल आई, जिसके बाद टोल प्लाजा के पास एक लेन की सड़क बनानी पड़ी. ट्रक पर 200 टन से ज्यादा वजन की बॉयलर लदे होने की वजह से सड़क को काफी मजबूत बनाया गया. यह ट्रक गोरखपुरवाराणसी हाईवे से गोरखपुरलखनऊ हाईवे की ओर मुड़ जाएगा, जिसके बाद इस रास्ते से यह बलरामपुर के चीनी मिल पहुंचेगा.

ट्रक के साथ चर रही है विशेषज्ञों की टीम

इस ट्रक के आगे दो पायलट वाहन और विशेषज्ञों की टीम भी चल रही है, जहां पर सड़क सकरी या पतली है, वहां पर सड़कों को चौड़ा कर ट्रक को गुजारा जा रहा है. बेल्जियम से समुद्र के रास्ते इस बॉयलर को भारत पहुंचने के बाद इसे 308 पहिए के ट्रक के सहारे बलरामपुर चीनी मिल के एथेनॉल प्लांट तक पहुंचाया जा रहा है.

इस बॉयलर को ओडिशा से ट्रक पर लाद कर लाया जा रहा है. ट्रक के लिए रास्ता बनाना एक बड़ी चुनौती है. रास्ते में सड़कों के साथ साथ बिजली के तार फुट ओवर ब्रिज के सहित कई बधाएं आ रही हैं, जिसे सही करके रास्ता बनाकर इस ट्रक को निकाला जा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY