Viral

गोरखपुर में बुलेट सवारों की दबंगई! साइड न देने पर कार चालक को पीटा, फिर फूंक दी गाड़ी; 2 अरेस्ट

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब सोमवार की रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. बवाल इतना बढ़ गया कि मारपीट और आगजनी तक बात पहुंच गई. दरअसल, विवाद रास्ते में साइड देने को लेकर शुरू हुआ. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि बुलेट सवार युवकों ने कार चालक के साथ मारपीट की और उसके कार में आग लगा दी. इस घटना से पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देर रात करीब 2 बजे दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया.

गोरखपुर में बुलेट सवारों की दबंगई! साइड न देने पर कार चालक को पीटा, फिर फूंक दी गाड़ी; 2 अरेस्ट
गोरखपुर में बुलेट सवारों की दबंगई! साइड न देने पर कार चालक को पीटा, फिर फूंक दी गाड़ी; 2 अरेस्ट

गोरखपुर के गीडा थाना क्षेत्र के नगवा गांव के रहने वाले नंदन पांडे किराए की कार चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं. सोमवार की रात करीब 10 बजे वह अपनी कर लेकर वापस घर लौट रहे थे. बताया जा रहा है कि गांव के एक सकरी गली में सामने से आ रहे बुलेट बाइक पर सवार कुछ युवकों से साइड देने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक. बुलेट सवार दोनों युवकों ने कार सवार नंदन को कार से बाहर खींच कर जमकर मारपीट की. इस दौरान बुलेट सवार युवकों ने कार का शीशा तोड़ दिया और कार में आग लगा दी.

मारपीट के बाद कार में लगा दी आग

वहीं, मारपीट और शोर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंच गए और किसी तरह से बीच बचाव करके नंदन की जान बचाई. घटना के बाद मौके से बुलेट सवार फरार हो गए. इसके बाद सूचना 112 नंबर पर दी गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल नंदन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है. गीडा पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेकर तेजी दिखाते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई. देर रात करीब 2 बजे पुलिस ने दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया. दोनों आरोपी युवकों की पहचान नगवा गांव के रहने वाले विशाल सिंह और कपिल सिंह के रूप में हुई है.

Khabar Monkey

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

वहीं इस मामले में क्षेत्राधिकारी गीडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम को सूचना मिली थी की नगवा गांव में दो लोगों में मारपीट हो गई है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची तो जानकारी हुई कि नगवा गांव के रहने वाले नंदन पांडे और उसी गांव के रहने वाले कपिल के बीच गाड़ी को आगे पीछे करने को लेकर विवाद शुरू हुआ था, जो देखते ही देखते बढ़ गया. कपिल और उसके परिवार के लोगों द्वारा नंदन के साथ मारपीट की गई. इसके साथ ही उसके कार में आग लगा दी गई.

दो आरोपी गिरफ्तार

क्षेत्राधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि नंदन के परिवार की तहरीर पर कपिल और उसके सहयोगियों के खिलाफ गीडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. कपिल और उसके एक सहयोगी विशाल को हिरासत में लेकर पुलिस कार्रवाई कर रही है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply