राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के बैटर वैभव सूर्यवंशी 2026 में जिस तरह से बैटिंग कर रहे हैं वो कमाल का है। आलम ये है कि गेंदबाज उनका सामना करने से डरते हैं और उनके खेल का दर्शक खूब लुत्फ उठा रहे हैं। राजस्थान के खिलाफ मैच से पहले हर टीम का बॉलर उनके खिलाफ बेस्ट रणनीति बनाकर मैदान पर उतरते हैं और उन्हें आउट करने की कोशिश करते हैं, लेकिन हरभजन सिंह ने बताया कि अगर वो वैभव के खिलाफ खेलते तो उनकी रणनीति क्या होती और वो उन्हें किस तरह से बॉलिंग करते।

वैभव जैसा बैटर मैंने नहीं देखा
ने कहा कि उनसे खिलाफ सबसे अच्छी रणनीति यह होगी कि गेंद को लगातार उनके हिटिंग आर्क से दूर स्पिन कराया जाए। इसके बाद उन्होंने इस युवा खिलाड़ी की तुलना टी20 के दिग्गज क्रिस गेल से की। जियो हॉटस्टार पर बात करते हुए भज्जी ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ मैं किसी भी तरह से उसका विकेट लेने का प्लान बनाऊंगा, लेकिन वह किस तरह की फॉर्म में है, यह बहुत मायने रखता है। मैं गेंद को स्पिन कराने और उसे उनकी हिटिंग रेंज से दूर रखने का प्लान बनाऊंगा। अगर वह क्रीज से बाहर निकलकर मुझे मारने की कोशिश करते हैं तो ठीक है, लेकिन मैं नहीं चाहता कि वह क्रीज में खड़े होकर अपने शॉट्स खेले और यही मेरा बॉलिंग प्लान होगा।
ने आगे कहा कि वैभव जिस तरह से बैटर हैं और 15 साल की उम्र में ही वह हर बॉलर को छक्के मार रहे हैं। मैंने कई खिलाड़ियों के साथ खेला है लेकिन मैंने वैभव सूर्यवंशी जैसा बैटर कभी नहीं देखा जो पहली ही गेंद से हर बॉलर पर हावी हो जाते हैं। मैंने क्रिस गेल को कई बार आउट किया है, लेकिन वैभव सूर्यवंशी बिल्कुल ही अलग लेवल पर हैं। उसके बैट का फ्लो कुछ ऐसा है जो मैंने पहले कभी नहीं देखा। आपको बता दें कि वैभव ने आईपीएल 2026 में अब तक खेले 12 मैचों में 486 रन बनाए हैं।
Khabar Monkey
वैभव ने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ा, हेड की बराबरी की; IPL के एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-6 बैटर
वैभव ने दिल्ली के खिलाफ 46 रन की पारी खेली और वो अब आईपीएल में एक सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में इस नंबर पर आ गए। उन्होंने गिलक्रिस्ट का रिकॉर्ड तोड़ दिया।





