कंगना रनौत अचानक अपनी कुछ तस्वीरों और वीडियोज को लेकर चर्चा में आ गईं। दरअसल इनमें वो गले में मगंलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां पहने नजर आईं। जिसके बाद कयास लगने लगे कि उन्होंने शादी कर ली है। एक्ट्रेस ने इन खबरों पर विराम लगा दिया है।

सोशल मीडिया पर सीक्रेट शादी की अफवाहें बढ़ती देख कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए खुद सामने आकर वायरल तस्वीरों की सच्चाई बताई।
कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट लिखी, जिसमें सबसे पहले लिखा था- “क्या कंगना रनौत ने गुपचुप शादी कर ली?”
उन्होंने आगे लिखा, “मैं लगभग हर दिन शहर और उसके आसपास शूटिंग कर रही हूं। किसी ने मेकअप में मेरी यह तस्वीर खींच ली, और अब मुझे ढेरों फोन आ रहे हैं। लेकिन शादीशुदा महिला वाले लुक में ऐसी क्या खास बात है?”
कंगना ने अपने फैंस को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि वह गुप्त रूप से शादी नहीं करेंगी। उन्होंने लिखा,”अभिनेता कई तरह की भूमिकाएं निभाते हैं। मैं गुप्त रूप से शादी नहीं करूंगी, मैं वादा करती हूं।”
चिराग पासवान के साथ जुड़ा था कंगना का नाम
बता दें कि लंबे समय तक के साथ जोड़ा जा रहा था। इन खबरों को भी कंगना ने सिरे से खारिज कर दिया था।
Khabar Monkey
कंगना ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में कहा था, “नहीं, नहीं, चिराग मेरे दोस्त हैं। जब मैं उन्हें देखती हूं, तो मुझे एक दोस्त की याद आती है। साफ-साफ कहूं तो हमारे बीच कोई प्रेम संबंध नहीं है। हम एक-दूसरे को लगभग… उन्होंने 10 साल पहले मेरे साथ एक फिल्म की थी। अगर प्रेम संबंध होता तो आज हमारे बच्चे होते।”
कंगना रनौत के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देखा गया था, जिसमें उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा वो अभी अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग में भी व्यस्थ हैं। कंगना का इसी फिल्म का लुक वायरल हुआ, जिसे लेकर उनकी शादी की खबरें आने लगीं।





