बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
महिलाओं की सेफ्टी पर दिल्ली HC सख्त, Uber-Ola-Rapido को भेजा नोटिस​ | Shivraj Singh Chouhan Statement: शिवराज ने कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को बताया ‘परिवार बचाओ’ मार्च; आशीष बोले- INDI गठबंधन को राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं!​ | Nepal: कितने देश भारत से बिजली खरीदते हैं? नेपाल आयात करेगा 1100 मेगावाट इलेक्ट्रिसिटी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गुजरात-सैफई की मैच फिक्सिंग, मुसलमानों का वोट लेकर BJP समर्थकों को राज्यसभा भेज रहे अखिलेश… AIMIM का बड़ा हमला​

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से 2 प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है. सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने प्रत्याशियों के ऐलान पर कहा कि अखिलेश यादव […]

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से 2 प्रत्याशियों के नामों के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है. सपा ने राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी को राज्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है. असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने प्रत्याशियों के ऐलान पर कहा कि अखिलेश यादव मुसलमानों का वोट लेकर बीजेपी समर्थित लोगों को राज्यसभा भेज रहे हैं. उनका कहना है कि गुजरात और सैफई के बीच किस तरह की मैचफिक्सिंग है.

ऑल इंडिया मजलिसएइत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय प्रवक्ता एडवोकेट शादाब चौहान ने राज्यसभा चुनाव के प्रत्याशियों के चयन को लेकर समाजवादी पार्टी और अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है. उन्होंने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी मुसलमानों को केवल भारतीय जनता पार्टी का डर दिखाकर वोट लेती है और राज्यसभा में बीजेपी नेताओं के करीबी लोगों को सीटें बांटती है.

किसके इशारे पर हुई ये डीलः शादाब चौहान

शादाब चौहान ने बीजेपीNDA समर्थित सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को समाजवादी पार्टी द्वारा राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर सवाल खड़े किए है, इसे “गुजरात और सैफई का रिश्ता” करार देते हुए पूछा कि “यह कौन सी मैचफिक्सिंग है? क्या यह डील पीएम नरेंद्र मोदी के इशारे पर हुई है या अपर्णा यादव के जरिए?”

AIMIM प्रवक्ता ने सपा के मुस्लिम विधायकों पर तंज कसते हुए उन्हें “सियासी संविदा कर्मी” बताया और कहा कि उनसे सिर्फ प्लेन फॉर्म पर दस्तखत करवाए जाते हैं. मुसलमानों को सिर्फ वोट देने वाली मशीन बनाकर रख दिया गया है, जबकि अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और राजनीतिक हिस्सेदारी के नाम पर उन्हें नजरअंदाज किया जाता है.

सपा का नया नारा मुसलमानों को बीजेपी से डराकर वोट लो और राज्यसभा में बीजेपी सांसदों के परिवार के लोगों को सीट दो।@BJP4India NDA गठबंधन के राज्यसभा सांसद @mpparimal के बेटे @DhanrajNathwani को @samajwadiparty ने अपना राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।
यह गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन pic.twitter.com/pcSIL2e7Wb

— ADV. Shadab Chauhan شاداب چوہان September 30, 2026

AIMIM नेता चौहान ने कहा कि सपा की तथाकथित धर्मनिरपेक्षता का असली चेहरा अब बेनकाब हो चुका है. उत्तर प्रदेश का मुसलमान अब इस राजनीतिक ढोंग और छलावे को समझ चुका है और उसे इसका माकूल जवाब देगा.

राम गोपाल और परिमल का नामांकन पत्र

इससे पहले राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार राम गोपाल यादव और धनराज नाथवानी ने आज बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. राम गोपाल और धनराज ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, शिवपाल यादव और पार्टी के कई अन्य विधायकों की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. धनराज नाथवानी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज के ग्रुप प्रेसिडेंट हैं.

उत्तर प्रदेश विधानसभा की मौजूदा संख्याबल के आधार पर बीजेपी की अगुवाई वाले गठबंधन के पास 8 सीटें जीतने की संभावना है, जबकि कांग्रेस के समर्थन से समाजवादी पार्टी 2 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है. हालांकि दावा किया जा रहा है कि पार्टी तीसरा प्रत्याशी भी खड़ा कर सकती है.

UP में राज्यसभा के लिए 10 सीटों पर चुनाव

यह चुनाव उत्तर प्रदेश में राज्यसभा के 9 सांसदों के कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म होने की वजह से कराए जा रहे हैं. इनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा के अलावा बीजेपी नेता अरुण सिंह, गीता शाक्य, नीरज शेखर, बृजलाल और सीमा द्विवेदी शामिल हैं. इनके अलावा राम गोपाल यादव और बसपा के रामजी गौतम भी रिटायर हो रहे हैं.

हरदीप पुरी और बीएल वर्मा अभी केंद्रीय मंत्री हैं और उन्हें अपना पद बनाए रखने के लिए संसद के किसी भी सदन का सदस्य होना होगा. जबकि राज्यसभा की 10वीं सीट प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के उपराज्यपाल बनाए जाने के बाद राज्यसभा से इस्तीफा देने की वजह से खाली हुई है.

चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख 6 अक्टूबर है, 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 9 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकते हैं. 16 अक्टूबर को वोटिंग कराई जाएगी और उसी दिन वोटों की गिनती भी होगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY