गुरुवार, 1 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
चाय की दुकान का ऐसा नाम कि हर कोई रुक जाए! प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’​ | FD Monthly Income: 10 लाख की एफडी पर हर महीने कितनी होगी कमाई? समझें पूरा कैलकुलेशन​ | हाइब्रिड कार में पेट्रोल भी लगता है, फिर भी माइलेज इतना ज्यादा कैसे? समझें पूरा खेल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Shivraj Singh Chouhan Statement: शिवराज ने कांग्रेस के ‘लोकतंत्र बचाओ’ मार्च को बताया ‘परिवार बचाओ’ मार्च; आशीष बोले- INDI गठबंधन को राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं!​

Shivraj Singh Chouhan Statement: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।  उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस से उम्मीद थी कि वह अपनी गलतियों पर मंथन करेगी और जनता से संवाद करेगी, लेकिन […]

Shivraj Singh Chouhan Statement: केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष उषा अग्रवाल ने कांग्रेस और INDI गठबंधन पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं। 

उन्होंने कहा कि लगातार चुनावी हार के बाद कांग्रेस से उम्मीद थी कि वह अपनी गलतियों पर मंथन करेगी और जनता से संवाद करेगी, लेकिन पार्टी अब भी पुराने तरीके से ही राजनीति कर रही है।

#WATCH केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘इन्होंने 2 से लेकर 8 अक्टूबर तक का एक कार्यक्रम घोषित किया है “लोकतंत्र बचाओ” मार्च तो ये लोकतंत्र बचाओ नहीं,यह बल्कि “परिवार बचाओ” मार्च है। लेकिन लोगों ने तय कर लिया है कि अब परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी। राहुल गांधी ने बंगाल… pic.twitter.com/vQYJxG7TgM

— ANI_HindiNews September 30, 2026

शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय भ्रम फैलाने और संस्थाओं पर सवाल उठाने का रास्ता अपना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की ओर से लगातार आरोप लगाए जा रहे हैं, जबकि उन्हें अपनी राजनीतिक रणनीति पर विचार करना चाहिए।

INDI गठबंधन की बैठक को लेकर भी शिवराज ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले ही गठबंधन में मतभेद नजर आने लगे हैं। 

उन्होंने यूपी, तमिलनाडु और अन्य राज्यों के नेताओं की मौजूदगी को लेकर सवाल उठाए और दावा किया कि गठबंधन के सहयोगी दलों के बीच एकजुटता की कमी दिखाई दे रही है।

LIVE : आज नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी जी के साथ प्रेस वार्ता में सहभागिता… @SudhanshuTrived https://t.co/onKGAsbnFX

— Ashish Usha Agarwal आशीष ऊषा अग्रवाल September 30, 2026

INDI गठबंधन में राहुल का नेतृत्व स्वीकार नहीं शिवराज

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि INDI गठबंधन राहुल गांधी को नेतृत्वकर्ता के रूप में स्वीकार नहीं कर पा रहा है। उन्होंने कांग्रेस के अंदर भी नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए और कहा कि पार्टी को पहले अपने भीतर भरोसा मजबूत करने की जरूरत है।

जनता अब परिवारवाद की राजनीति स्वीकार नहीं करेगी

कांग्रेस के प्रस्तावित “लोकतंत्र बचाओ” मार्च पर भी शिवराज सिंह चौहान ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इसे “परिवार बचाओ मार्च” बताते हुए कहा कि जनता अब परिवारवाद की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। 

उन्होंने कांग्रेस पर चुनावी हार के बाद संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप लगाया।

स्पष्ट विजन नहीं, चुनाव से पहले तलाश रहे हार का कारण

शिवराज सिंह चौहान ने INDI गठबंधन की बैठक के नतीजों पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास स्पष्ट विजन नहीं है और वह चुनाव से पहले ही हार के कारण तलाश रहा है। 

हालांकि कांग्रेस और विपक्षी दल चुनावी मुद्दों और लोकतांत्रिक संस्थाओं को लेकर अपने अलगअलग आरोप और पक्ष रखते रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY