मंगलवार, 18 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला: मनमानी नहीं हो सकती गवर्नर की समय से पहले रिहाई की शक्ति​ | Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गिल-रोहित ओपनर, विराट, यशस्वी, बुमराह को भी मौका, Asia Cup 2027 के लिए टीम इंडिया में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका​

Asia Cup 2027: भारतीय टीम को अगले साल क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 का आगाज करना है, लेकिन इससे पहले एशिया कप का आयोजन किया जाने वाला है। बता दें कि एशिया कप 2027 ODI प्रारुप में खेला जाने वाला है, इसके लिए टीम में बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन […]

Asia Cup 2027: भारतीय टीम को अगले साल क्रिकेट जगत का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 का आगाज करना है, लेकिन इससे पहले एशिया कप का आयोजन किया जाने वाला है। बता दें कि एशिया कप 2027 ODI प्रारुप में खेला जाने वाला है, इसके लिए टीम में बेहतरीन और कमाल का प्रदर्शन दिखाने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाने वाला है।

दरअसल इस टूर्नामेंट के माध्यम से सभी एशियाई टीमें आगामी वर्ल्ड की तैयारी भी कर लेती हैं। इसलिए यह टूर्नामेंट वर्ल्ड कप से पहले कराया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको एशिया कप 2027 के लिए संभावित भारतीय टीम के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जिसमें कुछ बेहतरीन सीनियर खिलाड़ियों को शामिल किया जाने वाला है।

गिल और अय्यर को मिल सकती है लीडरशिप

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम के साथ अन्य टीमों के लिए यह एशिया कप काफी ज्यादा अहम है, क्योंकि इससे वर्ल्ड कप 2027 की भी तैयारी हो जाएगी। इसलिए BCCI भारतीय टीम कि लीडरशिप में बिना कोई बदलाव किए कप्तान शुभमन गिल और उप कप्तान श्रेयस अय्यर को यह जिम्मेदारी सौंप सकती है।

दरअसल बीते समय में गिल और अय्यर का प्रदर्शन ODI मुकाबलों में काफी शानदार देखने को मिला है यही कारण है किय बड़ी जिम्मेदारी इन दो खिलाड़ियों को दी जा सकती है।

सीनियर खिलाड़ियों को भी मिलेगा मौका

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एशिया कप के लिए जिस भारतीय टीम का ऐलान किया जाने वाला है उसमें कई सारे सीनियर खिलाड़ियों को मौका दिया जाने वाला है जो कि वर्ल्ड कप 2027 में भी अपना प्रदर्शन दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। इन खिलाड़ी में फैंस की सबसे पहली पसंद ROKO यानी की रोहित शर्मा और विराट कोहली है।

इसी के साथ ही बोर्ड बैकअप खिलाड़ी के तौर पर यशस्वी जायसवाल को टीम में शामिल करने का विचार बना रही है। इसी के साथ ही ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या की टीम में वापसी कराई जाने वाली है।

Asia Cup 2027 के लिए संभावित भारतीय टीम

एशिया कप 2027 के लिए भारतीय टीम स्क्वाड में शामिल होने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो उसमें शुभमन गिल , श्रेयस अय्यर , केएल राहुल , ऋषभ पंत , हार्दिक पंड्या, रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और गुरनूर बरार जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जा सकता है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY