SportsViral

गिल, राहुल, यशस्वी, पंत… अफगानिस्तान के खिलाफ 1 मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम को अफगानिस्तान के खिलाफ 1 मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है. ये टेस्ट मैच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का हिस्सा नही होगा, ऐसे में भारतीय टीम अपने नियमित खिलाड़ियों को इस मैच से आराम दे सकती है, वहीं युवा खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

गिल, राहुल, यशस्वी, पंत… अफगानिस्तान के खिलाफ 1 मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका
गिल, राहुल, यशस्वी, पंत… अफगानिस्तान के खिलाफ 1 मात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया आई सामने, इन खिलाड़ियों को मौका

IPL 2026 के खत्म होने के बाद अफगानिस्तान की टीम एक टेस्ट और 3 वनडे की सीरीज के लिए भारत का दौरा करने वाली है. भारत और अफगानिस्तान के बीच इकलौता टेस्ट न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में 6 से 10 जून के बीच खेला जाना है.

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच में इन्हें मिलेगा मौका

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की मानें तो उसमें भारतीय टेस्ट टीम के रेग्यूलर मेंबर ही खेलते नजर आ सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट को WTC साइकिल में नहीं है बावजूद इसके उसमें भारत की टेस्ट टीम के मेन बल्लेबाज ही खेलते दिख सकते हैं.

TOI की पिछले महीने की रिपोर्ट में ऐसी खबर थी कि अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से भारत के सीनियर खिलाड़ियों के वर्कलोड को देखते हुए उन्हें आराम दिया जा सकता है. लेकिन, अब मेडिकल टीम की ओर से भारतीय बल्लेबाजों के वर्कलोड को लेकर हरी झंडी मिलने के बाद BCCI ने फुल स्ट्रेंथ टीम ही अफगानिस्तान के खिलाफ उतारने का मन बनाती दिख रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में फुल स्ट्रेंथ भारतीय टीम उतारने का मतलब है कि उसकी कमान शुभमन गिल के हाथों में होगी. वहीं केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल के कंधे पर ओपनिंग का दारोमदार होगा. जबकि, ऋषभ पंत मिडिल ऑर्डर में जान डालते दिख सकते हैं.

Khabar Monkey

ये खिलाड़ी होंगे टीम इंडिया से बाहर

अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय बैटिंग ऑर्डर में बदलाव भले ना होने की खबर हो मगर बॉलिंग के मोर्चे पर पेस अटैक में चेंज दिख सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से आराम दिया जा सकता है.

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक BCCI मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा के खेलने पर भी अंतिम फैसला IPL में उनके वर्कलोड की जांच करने के बाद ही करेगी. ऐसी खबर है कि रणजी ट्रॉफी में अपने दमदार प्रदर्शन से ध्यान खींचने वाले आकिब नबी को अफगानिस्तान के खिलाफ मौका मिल सकता है.

वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो BCCI सुदर्शन की जगह देवदत्त पडिक्कल को आजमाने के मूड में है, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छे रन बनाए हैं.

अफगानिस्तान के खिलाफ संभावित टेस्ट टीम

शुभमन गिल ( कप्तान), केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, हर्ष दुबे, मोहम्मद शमी, अंशुल कंबोज

 

Leave a Reply