HealthViral

गर्मी में सब्जी-रोटी खाने का नहीं है मन, घर पर झटपट तैयार करें दही से ये 2 डिशेज

Curd Recipes for Summer: गर्मियों में रोज-रोज सब्जी-रोटी खाना बहुत ही बोरिंग हो जाता है। खासकर इस मौसम में ज्यादा हैवी खाना खाने का मन नहीं करता है। ऐसे में ज्यादातर लोग हेल्दी और इंस्टेंट ऑप्शन की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी इस तरह की रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं तो दही से कुछ शानदार रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। गर्मियों में दही को डाइट में शामिल करने का ये तरीका बहुत ही बेहतरीन साबित हो सकता है।

Khabar Monkey

गर्मी में सब्जी-रोटी खाने का नहीं है मन, घर पर झटपट तैयार करें दही से ये 2 डिशेज
गर्मी में सब्जी-रोटी खाने का नहीं है मन, घर पर झटपट तैयार करें दही से ये 2 डिशेज

दही चावल (कर्ड राइस)

चावल- 2 कप (पके हुए)
दही- 1 कप
हरी मिर्च- 1 बारीक कटी
अदरक- 1 छोटा चम्मच
करी पत्ते- 8-10
हरा धनिया- 2 चम्मच
तेल- 1 बड़ा चम्मच
राई- 1/2 छोटा चम्मच
उड़द दाल- 1/2 छोटा चम्मच
हींग- स्वादानुसार
अनार दाने- 2 चम्मच (सजावट के लिए)

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पके हुए चावल में स्वादानुसार नमक मिलाएं। अब इसमें दही डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। एक पैन में तेल डालकर गर्म होने दें। अब इसमें राई डालकर भून लें। इसके बाद उड़द दाल, अदरक, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भून लें। इस तड़के में अब चावल और दही के मिक्सचर को डालें। इसे अच्छे से मिक्स करें और ऊपर से हरा धनिया और अनार के दाने डालकर गार्निश करें। इस तरह स्वादिष्ट और पेट को ठंडक पहुंचाने वाले कर्ड राइस तैयार हो जाएंगे जो गर्मियों के समय काफी ज्यादा पसंद किया जाता है।

दही सैंडविच

राई- 1/2 छोटा चम्मच
करी पत्ते- 8-10
दही- 1 कप
प्याज- 1 बारीक कटा
हरा धनिया- 2 चम्मच
हरी मिर्च – 2 बारीक कटी
नमक स्वादानुसार
काली मिर्च- 1/2 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
ब्रेड स्लाइस

बनाने का तरीका

इस रेसिपी को बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में दही लें और उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिक्स करें। अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई और करी पत्ता डालें। अब इसमें दही डालें और अच्छे से मिक्स करें। मिश्रण तैयार करने के बाद अब ब्रेड स्लाइस के ऊपर दही का मिश्रण फैलाएं और दूसरी ब्रेड को ऊपर से रखें। अब दोनों तरफ से ब्रेड को अच्छे से सेंक लें। इस तरह झटपट स्वादिष्ट और लाजवाब दही सैंडविच तैयार हो जाएगा। गर्मियों में यह बच्चों के लिए हेल्दी और टेस्टी स्नैक्स साबित हो सकता है।

Leave a Reply