HealthViral

गर्मी की वजह से लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है…

गर्मी की वजह से लोगों को अलग-अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है…

इन दिनों देश के कई हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है. लोग रात-रात भर अच्छे से सो नहीं पा रहे हैं. वहीं जो सात-आठ घंटे सो भी रहे हैं, उनकी थकान दूर नहीं हो पा रही है. कुछ लोगों को उठते ही थकान, चिड़चिड़ापन और एकाग्रता की कमी महसूस हो रही है. इन सभी समस्याओं के पीछे गर्मी का कारण हो सकता है.

विशेषज्ञों के अनुसार, अच्छी नींद के लिए शरीर का तापमान काफी महत्वपूर्ण होता है. गर्म मौसम में यह प्रक्रिया बाधित हो जाती है. जिसका नतीजा यह होता है कि नींद बार-बार टूटती है, गहरी नींद नहीं ले पाते हैं और पसीना अधिक आने लगता है. रात भर में डिहाइड्रेशन की स्थिति भी बन सकती है.

गर्मी के कारण ये समस्याएं

डॉक्टरों का कहना है कि गर्मी के संपर्क में रहने से इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बिगड़ जाता है. जिसके कारण दिन में थकान, सिरदर्द, मांसपेशियों में ऐंठन और चिड़चिड़ापन की समस्या होती है. हालांकि हर व्यक्ति की समस्या अलग-अलग हो सकती है. लेकिन सबसे ज्यादा प्रभाव बच्चे, बुजुर्ग, खुले में काम करने वाले मजदूर पर पड़ता है. इन समूहों में डिहाइड्रेशन और नींद संबंधी समस्याएं गंभीर रूप ले सकती हैं. बच्चों में एकाग्रता की कमी हो सकती है जबकि बुजुर्गों में थकान और चक्कर आने की शिकायत बढ़ जाती है.

क्या है डॉक्टर की सलाह

डॉक्टर द्वारा इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ सरल उपाय बताए गए हैं. तेज गर्मी में हल्के सूती कपड़े पहनें जो पसीना सोख सकें. इससे आपको राहत मिलेगी. इसके अलावा दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं और रात में सोने से पहले पानी पीकर बेड पर जाएं. सोने से लगभग तीन घंटे पहले ही भोजन कर लें, खाना खाकर सीधा बेड पर न जाएं. इसके अलावा गर्मी से राहत के लिए पंखे और कूलर का इस्तेमाल करें, यदि संभव हो तो कमरे में एयर कंडीशनर न लगाएं और अगर फिर भी जरूरत पड़े तो तापमान 24-26 डिग्री पर रखें.. डॉक्टर की ओर से सोने से पहले हल्के गुनगुने पानी से नहाने की भी सलाह दी गई है. इसके अलावा शरीर में साफ-सफाई रखें, जिससे नींद लेने में कोई दिक्कत न हो.

Leave a Reply