Health

गर्मी की तपिश से मिलेगी राहत, इस समर सीजन जरूर ट्राई करें खीरा की ताम्बुली

गर्मी के दिनों में कई बार उमस की वजह से खाना खाने का मन भी नहीं करता है, लेकिन अगर कुछ रिफ्रेशिंग हो तो लंच से लेकर डिनर तक के लिए बेस्ट रहता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे खीरा ताम्बुली की रेसिपी. ये मुश्किल से 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाती है और बेहद हेल्दी भी है. इसमें इस्तेमाल होने वाले ज्यादातर इनग्रेडिएंट पोषक तत्वों से भरपूर हैं और ये इसे टेम्पटिंग स्वाद भी देते हैं. खीरा ताम्बुली आपकी गट हेल्थ के लिए भी अच्छी डिश है.

गर्मी की तपिश से मिलेगी राहत, इस समर सीजन जरूर ट्राई करें खीरा की ताम्बुली
गर्मी की तपिश से मिलेगी राहत, इस समर सीजन जरूर ट्राई करें खीरा की ताम्बुली

खीरा ताम्बुली साउथ इंडिया खासतौर पर कर्नाटक में बनाई जाती है. ये एक पतली करी है जो बनाने में आसान और स्वाद के साथ न्यूट्रिएंट्स से भरपूर है. ये गर्मियों में पेट को ठंडा रखने में भी मदद करती है और इसमें आपको प्रोटीन से लेकर विटामिन डी, बी 12 और फाइबर तक मिलेगा. तो चलिए देख लेते हैं रेसिपी.

इनग्रेडिएंट्स करें नोट

आपको चाहिए होगा 1 खीरा, 2 हरी मिर्च, 1 छोटा टुकड़ा अदरक, 2-3 बड़े चम्मच फ्रेश नारियल (कटा हुआ), मुट्ठी भर ताज़ा हरा धनिया, ½ छोटा चम्मच जीरा, 6-8 काली मिर्च, ½ कप छाछ या दही, स्वादानुसार नमक, पीसने के लिए थोड़ा पानी.

तड़का लगाने के लिए इनग्रेडिएंट

1 छोटा चम्मच तेल, ½ छोटी चम्मच राई (सरसों के बीज), ½ छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, कुछ करी पत्ते, ½ छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 1 सूखी लाल मिर्च.

नोट करें रेसिपी

  • सबसे पहले खीरे को धोकर छील लें और फिर इसे मोटे स्लाइस में काट लें.
  • अब ब्लेंडर जार में कटा हुआ खीरा, हरी मिर्च, अदरक, नारियल, हरा धनिया, जीरा और काली मिर्च डालें.
  • इन सारी चीजों में थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह से पीस लें ताकि इसका एक चिकना पेस्ट बन जाए.

    Image:homelyflavourss

  • अब ये मिश्रण एक बड़े बाउल में निकाल लें. इसमें आप इतना छाछ मिलाएं ताकि जैसी कंसिस्टेंसी बन जाए. इसमें नमक मिलाएं.
  • आप चाहे तो छाछ की जगह दही भी एड कर सकते हैं, लेकिन फिर इसे थोड़ा पतला करने के लिए पानी की जरूरत होगी.
  • अब बारी है तड़का लगाने की. इसके लिए सरसों के तेल को धुआं आने तक गर्म कर लें.
  • तेल में सबसे पहले राई डालें फिर जीरा, हींग और करी पता एड करके इसे अच्छी तरह से भून लें.
  • सबसे लास्ट में तड़का के अंदर कश्मीरी लाल मिर्च का पाउडर एड करें और 1 साबुत लाल मिर्च डालें.
  • तैयार किया गया तड़का ताम्बुल में डाल दें और हल्के हाथ से इसे कलछी से मिला लें. बस तैयार है रिफ्रेशिंग खीरा ताम्बुली.

गरमा गरम चावल के साथ परोसें

इस तरह से मुश्किल से 10 मिनट का समय लगता है और खीरा ताम्बुली बनकर तैयार हो जाती है. इसे आप गरमागरम चावल के साथ परोसें. कमाल का स्वाद आता है. खीरा के साथ नारियल का टेस्ट और भी रिफ्रेशिंग टेस्ट देता है तो वहीं ये काफी कंफर्ट वाली डिश है जो गर्मियों के लिए बेस्ट है. इसके साथ आपको कोई भी एक्स्ट्रा चटनी या अचार की जरूरत नहीं पड़ती है.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply