Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
खतरे की बजी घंटी! अगले कुछ दिनों में इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम-यहां देंखे – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
Viral

खतरे की बजी घंटी! अगले कुछ दिनों में इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम-यहां देंखे

Petrol-Diesel Price Hike News: देश में महंगाई का एक ऐसा तूफान आने वाला है जो आपके घर के पूरे गणित को बिगाड़ कर रख देगा. सरकारी गलियारों से ऐसी खबरें छन कर बाहर आ रही हैं, जो सीधे आपकी जेब पर डाका डालने वाली हैं. सूत्रों ने बताया है कि अगले पांच से सात दिनों के भीतर तेल कीमतों पर सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है.

खतरे की बजी घंटी! अगले कुछ दिनों में इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम-यहां देंखे
खतरे की बजी घंटी! अगले कुछ दिनों में इतने बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम-यहां देंखे

सरकारी सूत्रों के मुताबिक, पश्चिम एशिया में बदलते हालातों और वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ने वाले इसके असर पर सरकार की पैनी नजर है. अभी भले ही अंतिम मुहर न लगी हो, लेकिन संकेत साफ हैं कि बहुत जल्द पेट्रोल, डीजल की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. सिर पर तलवार लटक रही है, क्योंकि आंतरिक चर्चाएं जोरों पर हैं और अधिकारी इस बात का आकलन कर रहे हैं कि आखिर कितना बोझ जनता पर डाला जाए.

पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए तक के उछाल की आशंका

बता दें कि पेट्रोल-डीजल के दाम में 4 से 5 रुपए तक के उछाल की आशंका है. सरकार इस समय ‘दोराहे’ पर खड़ी है. एक तरफ तेल कंपनियों का वित्तीय दबाव है तो दूसरी तरफ बढ़ती महंगाई का डर. लेकिन जनता को अब फूंक-फूंक कर कदम रखने की जरूरत है, क्योंकि अगर ये कीमतें बढ़ीं तो इसका असर सीधे आपकी थाली और आपके सफर पर पड़ेगा.

ईंधन और रसोई गैस की कीमतों में होने वाली किसी भी बढ़ोतरी का व्यापक असर होता है. जब डीजल महंगा होता है तो ट्रकों का किराया बढ़ता है और जब किराया बढ़ता है तो फल-सब्जियों से लेकर हर जरूरत का सामान महंगा हो जाता है. मध्यम वर्ग के लिए यह लोहे के चने चबाने जैसा होने वाला है, क्योंकि घरेलू बजट पहले से ही खिंचा हुआ है.

संतुलन बनाने की कोशिश कर रही सरकार- सूत्र

सूत्रों ने बताया कि सरकार फिलहाल संतुलन बनाने की कोशिश कर रही है, ताकि महंगाई बेकाबू न हो, लेकिन वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में यह एक बेहद संवेदनशील नीतिगत फैसला है. खतरे की घंटी बज चुकी है और अगले एक हफ्ते में तस्वीर बिल्कुल साफ होने की उम्मीद है.

Leave a Reply