Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the newsmax-core domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
“बोलने तो दो यार”: स्कूल के बच्चों ने विराट को देख मचाया शोर, कोहली का रिएक्शन जमकर वायरल – khabarmonkey.com
Deprecated: Function WP_Dependencies->add_data() was called with an argument that is deprecated since version 6.9.0! IE conditional comments are ignored by all supported browsers. in /home/u602103777/domains/khabarmonkey.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 6131
SportsViral

“बोलने तो दो यार”: स्कूल के बच्चों ने विराट को देख मचाया शोर, कोहली का रिएक्शन जमकर वायरल

विराट कोहली हाल ही में के बाद अगले दिन राजधानी में आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल पहुंचे थे। वहां विराट ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट एकेडमी का भी उद्घाटन किया था। इस कार्यक्रम में विराट ने स्कूल के बच्चों के सामने खास स्पीच भी दी थी। उनको देख स्कूल के बच्चे जमकर शोर मचा रहे थे। इसी दौरान विराट का मजेदार रिएक्शन आया और जमकर वायरल हुआ।

“बोलने तो दो यार”: स्कूल के बच्चों ने विराट को देख मचाया शोर, कोहली का रिएक्शन जमकर वायरल
“बोलने तो दो यार”: स्कूल के बच्चों ने विराट को देख मचाया शोर, कोहली का रिएक्शन जमकर वायरल

विराट ने मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया था। बच्चों को शोर मचाता देख ने अपनी स्पीच शुरू करने से पहले कहा,”बोलने तो दो यार प्लीज।” इसके बाद सोशल मीडिया पर विराट की इस पूरी स्पीच से ज्यादा उनका यह रिएक्शन वायरल हुआ। सोशल मीडिया पर भी लोगों ने इसके कई रील और शॉर्ट्स शेयर किए।

आमतौर पर विराट कोहली का अग्रेशन सभी को पता है, कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी बतौर कप्तान वह भड़क चुके हैं, लेकिन इस बार उन्होंने बच्चों से यह रिएक्शन हंसते हुए मजाकिया अंदाज में दिया था। विराट ने इसके बाद बच्चों के सामने स्पीच दी और कई खास संदेश भी दिए। उन्होंने अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा के साथ क्रिकेट एकेडमी का उद्घाटन किया।

IPL 2026 में विराट कोहली की बेहतरीन बल्लेबाजी

विराट कोहली में बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले मैच से ही उनका बल्ला आग उगल रहा है। लगातार वह टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट में बरकरार हैं। उनके नाम 9 मैचों की 9 पारियों में 54.14 की औसत और 165 से अधिक के स्ट्राइक रेट से 379 रन दर्ज हैं। वह अभी तक 42 चौके और 15 छक्के भी इस सीजन लगा चुके हैं। उनके बल्ले से इस दौरान तीन अर्धशतक आए हैं और एक पारी 49 रन की भी शामिल है।

“मैं किसी 15 साल के बच्चे से इतना नहीं डरा”: वैभव पर जैमीसन का बयान, RR के खिलाफ मैच के बाद कही बड़ी बात

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज काइल जैमीसन ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी का विकेट जरूर लिया लेकिन उन्होंने अपना डर भी जाहिर कर दिया। मैच के बाद न्यूजीलैंड के पेसर ने बताया कि वह कभी किसी 15 साल के बच्चे से इतना नहीं डरे।

Leave a Reply